BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज भिलाई इकाई ने दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे से सौजन्य भेंट की

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई ने आज दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे से सौजन्य भेंट की। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं भिलाई चेम्बर अध्यक्ष तथा दुर्ग संभाग प्रभारी गारगी शंकर मिश्र के नेतृत्व में महिला चैम्बर सहित सभी सदस्यों ने विभिन्न मांगों पर चर्चा की।

इस दौरान मुख्य रूप से सुपेला एवं पावर हाउस स्थित फल और सब्जी मण्डी के व्यवस्थापन पर चर्चा की गई। सदस्यों ने बताया कि फल एंड सब्जी मण्डी के शहर से बाहर कहीं व्यवस्थापन होने बाजारों में आवाजाही संबंधी होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी। इस पर कलेक्टर महोदय ने अपनी सहमति जताते हुए जल्द से जल्द इस पर क्रियान्वयन करने की बात कही।

भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने बताया कि शहर में छत्तीसगढ़ की बड़ी होलसेल सब्जी एवं फल मण्डी का संचालन पावर हाउस एवं सुपेला में हो रहा है। शहर के बीचोंबीच मण्डी का संचालन होने से जहां स्थानीय व्यापारियों को जगह के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आमजनों को भी आवाजाही संबंधी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं गंदगी के चलते भी सभी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में यदि शहर के बाहर कहीं पर उपयुक्त स्थान का चयन कर फल एवं सब्जी मंडी का व्यवस्थापन किया जाए तो इससे इन सभी समस्याओं का काफी हद तक निराकरण हो जायेगा।

वहीं प्रदेश  महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि चेम्बर चुनाव के दौरान व्यापारियों ने हमें इन समस्याओं की जानकारी दी, जिस पर हमारा प्रयास है कि अपने स्तर पर इसका निराकरण करने का प्रयास करें और व्यापारी साथियों को राहत पहुंचाएं। इस मांग को लेकर आज हमने दुर्ग जिलाधीश से भेंट की और उन्हें इस मांग पर सहमति जताते हुए जल्द इसके क्रियान्वयन की बात कही है।

इस दौरान मुख्य रूप से महेश बंसल, मनोज बख्त्यानी, दिलीप केशरवानी, प्रकाश मखीजा, नरेश वासवानी, चिन्ना राव, उत्तम जैन, हरीश शर्मा, राकेश मल्होत्रा, हरीश कनौजिया, राम ओबेरॉय, अंकित जैन, अक्षय गुप्ता, कमलेश, दीपक, शैलेश बत्रा, विनय सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी रवि विजवानी सहित सरोजिनी पाणिग्रही, गीता वर्मा, सुमन कन्नौजे, राजेश्वरी राव, विजयलक्ष्मी, सविता शर्मा, माधुरी परासर, प्रतिमा पारधी, बीना पांडे और दमयंती सोनी उपस्थित थे।

Related Posts