BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज उद्योग चेम्बर भिलाई इकाई का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज उद्योग चेम्बर भिलाई इकाई का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

दुर्ग। छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज उद्योग चेम्बर भिलाई इकाई का शपथग्रहण समारोह रोमन पार्क होटल दुर्ग बैंक आफ बड़ोदा के संयुक्त आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत भिलाई चेम्बर अध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी गारगी शंकर मिश्र के अध्यक्षीय भाषण से हुआ।

उन्होंने उद्योग चेम्बर भिलाई की नवनियुक्त टीम को शपथ दिलाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरी पुरी टीम उद्योग चेम्बर के विकास के लिए हमेशा आपके साथ खड़ी रहेगी। आज भिलाई चेम्बर का संगठन की शक्ति के आगे शासन प्रशासन हमेशा सहयोग के साथ होता है। चेम्बर ने व्यापार के सभी क्षेत्रों में अपनी संगठन टीम बनाकर यह साबित कर दिया है कि अब व्यापारी अपनी समस्याओं को चेम्बर के मंच से हल करेगा।

शपथ ग्रहण मे भिलाई उद्योग चेम्बर के अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने बताया कि आज दुनिया के सभी व्यापार के करने के तरीकों में भारी बदलाव देखा जा रहा है। दुनिया के साथ चलने के लिए हमें भी अपने सोच मे बदलाव लाना ही होगा। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बैंक आफ बड़ोदा का धन्यवाद देते हुए कहा कि व्यापारी सरल और मेहनती होता है अपने व्यापार को बढाने के लिए अन्य सभी माध्यमों का सहयोग लेकर बड़े लगन से देश दुनिया मे अपनी पहचान स्थापित करता है।

श्री भसीन ने बताया आज इंडस्ट्री की समस्याओं को दूर करने के लिए उद्योग चेम्बर सदैव ईमानदारी से अपना कार्य कर रही है उनका यह सेवक उनकी बात रखने के लिए हर समय उपलब्ध मिलेगा। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बंसल, प्रदेश सलाहकर शिरिष अग्रवाल ने भी संबोधित किया। मंच से बंशीलाल अग्रवाल, के.के.झा, करमजीत सिंह बेदी, पुरषोत्तम टावरी, अशोक राठी, मनोज बक्त्यानी, सरोजनी पाणीग्रही एवं बैंक आफ बड़ोदा रिजनल मैनेजर अरविंद काटकर,अमित बनर्जी का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला चेम्बर की महामंत्री सुमन कन्नौजिया एवं सुनील मिश्रा कार्यालय सचिव भिलाई चेम्बर ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग चेम्बर अध्यक्ष प्रकाश साखला, राकेश मल्होत्रा, चिन्नाराव, नरेश वासवानी, सुधाकर शुक्ला, पवन अग्रवाल, विनय सिंह, हेमंत अरोरा, पवन जिंदल, मनोज माखीजा, प्रेम रतन गहलोत, संजय जायसवाल, मो.अब्बास, हरीश शर्मा, शिवराज शर्मा, राजकुमार जायसवाल, उत्तम चंद जैन, राम ओबेरॉय, हुबलाल चंद्राकर,अंकुर शर्मा, रवि विजवानी, अंकित जैन, दिनेश जागड़े, कुलदीप सिंह, संजय कुकरेजा, अक्षय गुप्ता, सुभाष साहू, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Posts