रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को चार आईपीएस अधिकारियों का दो तबादला आदेश जारी किया है।
पहले जारी तबादला आदेश में सीनियर आईपीएस अधिकारी अमित तुकाराम कांबले को एसपी गरियाबंद से हटाकर डीआईजी कांकेर रेंज बनाया गया है वही एएसपी सुकमा निखिल अशोक कुमार राखेचा को एसपी गरियाबंद का प्रभार सौंपा है।
वही जारी दूसरे आदेश में सीएसपी बिलासपुर आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता को एएसपी सुकमा बनाया गया है, जबकि सीएसपी कोतवाली बिलासपुर पूजा कुमार को एएसपी बीजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देखे पूरी सूची…


















