रायपुर। सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक कुल 20 अफसरों की पदोन्नती हुई है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 1990, 1997, 2008 और 2009 बैच के आईपीएस (IPS) अफसरों को पदोन्नति दी गई है. इसके अलावा केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए आईपीएस को प्रोफार्मा पदोन्नति मिली है।
पदोन्नति प्राप्त करने वाले आईपीएस अधिकारियों में दीपांशु काबरा, राजेश कुमार मिश्रा, पारुल माथुर, प्रशांत कुमार अग्रवाल, डी श्रवण, मिल्ला कुर्रे, कमल लोचन कश्यप, केएन ध्रुव, अमित तुकाराम कामले, प्रखर पांडे, मनीष शर्मा और रविशंकर शामिल हैं. इनके अलावा नीतू कमल, अभिषेक पाठक, अंकित गर्ग और जयदीप सिंह को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 1990 बैच के राजेश कुमार मिश्रा को विशेष पुलिस महानिदेशक के वेतनमान पर पदोन्नति दी है. राजेश कुमार मिश्रा वर्तमान में राज्य न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जनसंपर्क विभाग के आयुक्त दीपांशु काबरा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एडीजी के वेतनमान पर पदोन्नति दी गई है. पदोन्नति मिलने वालों में आधा दर्जन पुलिस अधीक्षक भी शामिल है. इसमें रायपुर जिले के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल का नाम भी शामिल है। देखे सूची….























