BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ के 10 सीटों पर खिला कमल, सिर्फ ज्योत्सना महंत ने बचाई कांग्रेस की साख

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं जिनमें बीजेपी को 10 पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक ही सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा को नौ और कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली थी जिसमें कोरबा और बस्तर शामिल थी लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस से ज्योत्सना चरणदास महंत ही अपनी ससाख बचाने में कामयाबी रहीं। ज्योत्सना चरणदास महंत ने भाजपा सरोज पांडेय को हाराया।

प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी और राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को हार का सामना करना पड़ा। भूपेश बघेल को मौजूदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने शिकस्त दी है। बीजेपी ने रायगढ़ और सरगुजा सीट पर परचम लहराया है, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया और सरगुजा से चिंतामणि महाराज ने जीत हासिल की है। रायपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जीत हासिल की है।

वहीं हाईप्रोफाइल सीट दुर्ग से बीजेपी के विजय बघेल ने जीत दर्ज की है। वहीं बस्तर से कांग्रेस के नेता कवासी लखमा को हार का सामना करना पड़ा यहां से बीजेपी के महेश कश्यप ने लखमा को हार का स्वाद चखाया।  महासमुंद से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी और जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े ने जीत हासिल कर ली है वहीं कांकेर सीट से भोजराज नाग, बिलासपुर से तोखन साहू ने जीत का परचम लहराया है। कोरबा सीट से कांग्रेस की इकलौती प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने जीत हासिल की है।

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग हुई थी। जिसमें पहले चरण (19 अप्रैल) में सिर्फ बस्तर में वोटिंग हुई वहीं दूसरे चरण 26 अप्रैल में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर तीन सीटों पर मतदान हुआ था। तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान हुआ था।

जानिए कौन हारा कौन जीता

1-बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी के महेश कश्यप ने कांग्रेस के कवासी लखमा को हराया
2-राजनांदगांव लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय ने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मात दी
3-कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी के भोजराज नाग ने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को हराया
4-महासमुंद लोकसभा सीट से भाजपा की रूप कुमारी चौधरी ने कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को हराया
5-रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के विकास उपाध्याय मात दी
6-दुर्ग लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद विजय बघेल ने राजेंद्र साहू को पटखनी दी
7-सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी के चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस की शशि सिंह को हराया
8-रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के राधेश्याम राठिया ने कांग्रेस की मेनका देवी को हराया
9-बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के तोखन साहू ने कांग्रेस के देवेंद्र सिंह यादव को हराया
10-जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से बीजेपी के कमलेश जांगड़े ने कांग्रेस के शिवकुमार डहरिया को हराया
11-कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत ने बीजेपी की सरोज पांडेय को हराया।

Related Posts