BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आज से राजधानी में प्लेसमेंट कैंप का हो रहा आयोजन

रायपुर। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा 17 अगस्त से 23 अगस्त 2023 तक रायपुर जिले में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। होटल एवं रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए 17 अगस्त को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सड्डू, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह 18 अगस्त को हॉस्पिटल एवं मेडिकल लेबोरेटोरी सेक्टर के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, रायपुर में, 19 अगस्त को औद्योगिक, उत्पादन एवं तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए अडवानी आर्लिकन स्कूल बीरगांव, रायपुर में, 22 अगस्त को वित्तीय, सुरक्षा संस्थाएं एवं गैर तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए लाईवलीहुड कॉलेज जोरा रायपुर में और 23 अगस्त को स्वरोजगार अवसरों हेतु लोन मेला लाईलीवुड कॉलेज जोरा रायपुर में आयोजित किया गया है। उपरोक्त प्लेसमेंट कैम्प और लोन मेला में सम्मिलित होने के लिए रायपुर रोजगार संगी पोर्टल https://raipurrozgarsangi.com एवं मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन करा सकते हैं।

होटल एवं रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए 17 अगस्त को आईटीआई सड्डू में रोजगार सह कौशल मेला: जिला प्लेसमेंट सेल एवं रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा संकल्प परियोजना के अंतर्गत 17 अगस्त 2023 को आई.टी.आई. सड्डू में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होटल एवं रेस्टोंरेंट सेक्टर के लिए रोजगार सह कौशल मेला आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

इस मेले के माध्यम से होटल एवं रेस्टोंरेंट सेक्टर के क्षेत्र से छत्तीसगढ़ रेस्टोंरेंट एवं कैफे एसोसियेशन, डोमिनोज पिज्जा, एस्पायर इनोवेशन, होटल ग्रेंड इम्पिरिया, ग्रेण्ड कैनियन, एवं एम्पायर इनोवेशन संस्था द्वारा विभिन्न पदों की भर्ती के लिए यह रोजगार सह कौशल मेला लगाया जाएगा। इन संस्थाओं द्वारा मैनेजर, एकाउंटेंट, कुक, वेटर, किचन हैल्पर, डिलिवरी ब्वाय, स्टोर कीपर, हाउस किपिंग, सिक्यूरिटी गार्ड, स्वीपर, लाउण्ड्री मैन, बैल ब्वाय, गार्डनर, सर्विस ब्वाय, युटिलिटी (बैंगलोर एयरपोर्ट के लिए) के कुल 1662 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदकों की भर्ती योग्यतानुरुप वेतनमान पर की जाएगी। रोजगार सह कौशल मेला में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा और आधार कार्ड, शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

 

Related Posts