BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में आज से भारी बारिश का येलो अलर्ट, तापमान में दो से तीन डिग्री तक होगी गिरावट

छत्तीसगढ़ में आज से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में 26 जून से 29 जून तक बारिश होगी। बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कई कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप है…

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में 26 जून से 29 जून तक बारिश होगी। बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कई कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप है। इससे उमस बढ़ा हुआ है। दो दिनों तक बारिश रुकने से प्रदेश में दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ गया है। हालांकि गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज से मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट भी हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि लगभग आगामी तीन से पांच दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होगी। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ गरज चमक होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री नारायणपुर में रहा। रायपुर में 37.6, बिलासपुर में 36, अंबिकापुर में 34.8, जगदलपुर में 33.9 और दुर्ग में 37.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। मंगलवार को बारिश नहीं होने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

 

Oplus_0

Related Posts