BREAKING

दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्रों में 31 मार्च तक लाॅकडाउन: सीएम भूपेश बघेल..

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश है कि लॉक डाउन के दौरान अनावश्यक रूप से कोई बाहर नहीं घूमने पाए और ना ही एक जगह वेबजह इकठ्ठे हों। इस दौरान सभी कार्यालय, संस्थान, परिवहन सेवाएं और अन्य गतिविधियां बंद रहेगी। इस दौरान आम नागरिकों को जो इमरजेंसी सेवाओं के लिए घर से बाहर निकलें, उन्हें परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहरी क्षेत्रों में 31 मार्च तक लॉक डाउन करने की घोषणा की है।
अति आवश्यक सेवाएं जैसे मेडिकल शॉप, किराणा दुकानें, जनरल स्टोर्स, सब्जी, दूध, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे । इसके साथ ही बिजली आपूर्ति, जल प्रदाय सेवाएं, घरेलु गैस आपूर्ति सेवा, नगर निगम की साफसफाई और कचरा निपटान सेवाएं तथा आवश्यक वस्तुओं के कमर्शियल परिवहन सेवाएं भी पहले की तरह निर्बाध रूप से कार्य करती रहेगी। नागरिकगण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए टोल फ्री नम्बर 104 एवं अन्य किसी भी प्रकार की समस्या के लिए 112 नम्बर डायल कर सम्पर्क करें।

आईए धैर्यपूर्वक शासन के आदेशों का पालन करें और सुरक्षित रहें

Related Posts