BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे बिस्वा भूषण हरिचंदन, जानिए इनके बारे में

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन  को अब छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है…

रायपुर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने छत्‍तीसगढ़ सहित 13 राज्य के नए राज्यपाल/उपराज्यपालो की तैनाती कर दी है। विश्‍व भूषण हरिचंदन छत्‍तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे। वह अनुसुइया उइके स्थान लेंगे। विश्‍व भूषण हरिचंदन वर्तमान में आंध प्रदेश के राज्‍यपाल हैं। इधर, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है।

माना जा रहा है कि आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राज्‍य सरकार और राज्‍यपाल के बीच तकरार चल रहा था। कांग्रेस राज्‍यपाल अनुसुइया उइके पर विधेयक को जबरन रोकने का आरोप लगा रही थी।

जानिए कौन हैं विश्‍व भूषण हरिचंदन: 84 वर्षीय हरिचंदन ओडिशा के भुवनेश्वर और चिल्का विधानसभा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। विश्व भूषण ने 1971 में जनसंघ के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था, जिसके बाद 1977 में जनता पार्टी गठित होने तक वे जनसंघ के आंध्र महासचिव रहे।

इसके साथ ही हरिचंदन जनसंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रहे। इतना ही नहीं 1980 से 1988 तक वे बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 2004 में आंध्र प्रदेश की बीजेपी और बीजेडी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर भी काम किया।

 

Related Posts