BREAKING

Uncategorised

छत्तीसगढ़ के धान क्रॉफ्ट प्रोजेक्ट को मिली सराहना

स्कूली छात्र शिव कुमार सहारे ने धान क्रॉफ्ट की दी ऑनलाईन प्रस्तुति….

रायपुर। ग्रामीण कला शिल्प एवं विज्ञान की थीम पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्र द्वारा प्रदर्शित किए गए ‘‘धान क्रॉफ्ट’’ को लोगों ने खासा पसंद किया गया।

बालोद जिले के हायर सेकण्डरी स्कूल बड़गांव के छात्र शिव कुमार सहारे ने धान क्रॉफ्ट में धान की बालियों, पैरा और धान का प्रयोग कर इससे विभिन्न कलात्मक और सजावटी सामग्री तैयार करने का ऑनलाईन प्रदर्शन किया।

गांव की सुंदरता ‘‘धान क्रॉफ्ट’’ विषय पर गांव की कला और नवाचार को प्रस्तुत किया। इस छात्र ने विद्यालय की शिक्षिका कादम्बिनी योगेश पारकर यादव के मार्गदर्शन ‘‘धान क्रॉफ्ट’’ प्रोजेक्ट तैयार किया। प्रदर्शनी के लिए छत्तीसगढ़ से 4 प्रोजेक्ट चयनित हुए थे, जिसमें रायपुर जिले से तीन और बालोद जिले से बड़गांव हायर सेकण्डरी स्कूल शामिल था।

यह प्रदर्शनी 14 एवं 15 दिसम्बर को भारत सरकार के नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन के प्रोजेक्ट रीजनल इंडियन यंग इन्वेंटर्स एंड इनोवेशन चौलेंज 2021 अंतर्गत लगाई गई। इसका आयोजन साइंस सेंटर भोपाल के द्वारा किया गया।

Related Posts