BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित करने के साथ-साथ इसके उत्थान के दिशा शासन का सकारात्मक कार्य- गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के विकास के 04 साल पूरा होने पर ग्राम पंचायत खम्हरिया में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गृृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित थे। राज्य सरकार के 04 सफल वर्ष पूर्ण होने पर ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ की जनता का सहृदय आभार प्रकट किया और कहा कि सहभागिता से ये संभव हो पाया है। छत्तीसगढ़ शासन हमेशा से ही समावेशी विकास पर कार्य करती आ रही है।

राज्य के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों इत्यादि सभी वर्ग और समाज के लिए योजनाओं के माध्यम से लगातार बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य का सर्वांगीण विकास कैसे करें इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इन चार सालों में शासन ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित करने के साथ-साथ इसके उत्थान के दिशा में भी सकारात्मक कदम उठाए हैं और आगे भी उठाएगी।

इसके अलावा उन्होंने अन्नदाताओं का भी जिक्र किया। जिसमें उन्होंने बताया कि किसानों को धान के लिए देश में सबसे अधिक राशि प्राप्त हो रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लेकर भूमिहीन कृषि मजदूरों के हित में शासन योजनाएं चला रही है।

सरकार की योजनाओं से आम लोगों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंच रहा है और छत्तीसगढ़ के लोगों के बीच खुशहाली का प्रसार हो रहा है। इस अवसर पर शालिनी रिवेन्द्र यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सी.इ.ओ. अश्विनी देवांगन व अन्य जन प्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts