भिलाई-3: कोरोना वैश्चिक महामारी के इस दौर में देश में संकट की स्थिति निर्मित है, जिससे छत्तीसगढ़ भी अछूता नहीं है। कोरोना संक्रमित एवं कोरोना से मृत्यु संख्या लगातार बढ़ रही, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में हाहाकार मचा हुआ है। लॉक डाऊन लगातार रहने कारण स्थिति में कुछ सुधार आया है। इस समय राज्य सरकार ने शराब भट्ठी को बंद कर एक अच्छा निर्णय लिया था, सरकार के इस निर्णय से माता-बहने बहुत ही प्रसन्न थी क्योंकि उनके घर में शांति कायम थी।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम लाल साहू ने राज्य की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हैं आरोप लगाया है की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़िया विरोधी सरकार है। शराब से सबसे अधिक बर्बाद होने वाले छत्तीसगढ़िया परिवार ही है। जिसके कारण उनके जीवन में खुशहाली नहीं आ पा रही है और नहीं बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर पा रहे हैं। जब तक छत्तीसगढ़ का हर वर्ग शिक्षित नही होगा जब तक हर परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नही होगा तब तक छत्तीसगढ़ का विकास संभव नही है। इसका मूल कारण है नशा (शराब)।
लगभग सवा माह तक शराब मुक्त छत्तीसगढ़ में कितने शराबियों की मौत हुई, कितने पागल हुए, ऐसा कुछ भी नही हुआ। शराबियों की जीवन शैली बदल चुकी थी, वे लोग भी नार्मल जिंदगी जी रहे थे। परंतु भूपेश बघेल जी को यह सब हजम नही हुआ क्योकि वह नही चाहते है कि छत्तीसगढ़िया खुशहाल जिंदगी जिये, आगे बढ़े, व आर्थिक रूप से स्वालंबी हो।
मैं मुख्यमंत्री जी को याद दिलाना चाहता हूं की चुनावी घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ में संपूर्ण शराब बंदी की बात कहे थे, उसे पूरा करने के यह अच्छा अवसर है। छत्तीसगढ़ को शराब मुक्त प्रदेश बना दीजिये।
उन माता-बहनों की भावना का सम्मान कीजिये जिन्हीने आपके घोषणा को सच मानकर कांग्रेस को वोट देकर आपकी सरकार बनाने में सहयोग किये है।
परन्तु आप ऐसा नही करेंगे क्योकि छत्तीसगढ़ियों पोषक नही उनके शोषक है। तभी तो इतना बेचैन हो गए थे कि लॉक डाउन खत्म नही हुआ और ऑन लाईन शराब को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय ले लिये। क्योकि आपको ऐसा लगने लगा था कि शराब पीने की आदत छूट जाएगी तो छत्तीसगढ़िया आगे बढ़ जाएंगे जो कि कांग्रेस पार्टी कभी नही चाहती है क्योकि दबे-कुचले व शोषित परिवार को बरगलाकर राजनीति करते आये हैं परन्तु अब यह खेल यही समाप्त होगा। छत्तीसगढ़ की यही जनता जिन्होंने कांग्रेस को जनादेश दिया था 2023 में सबक सिखाएगी।














