BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ कलाकृति जगार मेला का भव्य शुभारंभ आज दुर्ग में

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कलाकृति जगार मेला का आयोजन दुर्ग में किया जा रहा है। इस जगार मेला का शुभारंभ आज दिनांक 2 फरवरी को किया जाएगा। दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी मेम्बर हामिद खोखर एवम अन्य अतिथियों की मौजूदगी में शाम को किया जाएगा। जगार मेला के आयोजक रेहाना परवीन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए करते हुए बताया की इस मेला में सभी सामान हस्त निर्मित, हस्तशिल्प और हैंडीक्राफ्ट द्वारा तैयार किया गया है। इसमें कोई भी सामान बाजारों से नहीं है। 17 दिनों तक चलने वाले इस मेला में रोजाना संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाएगा। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के पन्नालाल सोनी द्वारा 2, 4 और 5 क्विंटल के मैटल से बने मूर्तियां आकर्षण का केंद्र होंगी। रायपुर निवासी दिलहारन सिन्हा के द्वारा हाथ से काटकर लकड़ी पर अक्षर लिखने की कलाकृति, बनारसी साड़ी, भागलपुर सिल्क, मेरठ की खादी, मंदसौर के वाइट मेटल के समान, सीतापुर के हाथ से बने हुए दरिया, लखनऊ चिकनकारी, पटियाला चप्पल, बस्तर आर्ट्स आकर्षण का केंद्र होंगे साथ में इस बार इस मेले में कश्मीरी प्रोडक्ट को पहली बार शामिल किया गया है जो कि लोगों अपनी ओर आकर्षित करेंगे। रंग-बिरंगी हैंडमेड पापड़ की विशाल श्रृंखला भी लोगों को देखने को मिलेगी। पत्रकारवार्ता में शुजात अली, मुकेश प्रजापति तामेश तिवारी, रमेश शर्मा, डॉक्टर राजेश चंद्राकर आदि उपस्थित थे।
आयोजक ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी इस आयोजन में जागृति महिला समिति की अहम भूमिका है। यह आयोजन शतरूपा शीतला माता मंदिर परिसर, सिविल लाइन ग्राउंड दुर्ग में किया गया है।

Related Posts