भिलाई। अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ कलवार समाज के द्वारा बलभद्र पूजन एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन में आईका के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय भगत बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाज द्वारा श्री भगत को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने बुलावा गया था, जिसके उपरांत श्री भगत शामिल हुए उनका ससम्मान स्वागत अभिनंदन समाज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बलभद्र जी की पूजा अर्चना कर की गई। मृत्युंजय भगत ने कहा कि समाज में महिलाओं और युवाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है, उन्होंने अपने भाषण में कहा की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बहुत ज्यादा रोजगार और शिक्षा पर उन्होंने बहुत ध्यान दिया है।
समाज के बीच मृत्युंजय भगत ने छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप शिक्षा रोजगार पर समाज के लोगों को जानकारी दी। भूपेश बघेल सभी वर्ग सभी समाज और सभी के हित के लिए छत्तीसगढ़ में काम कर रहे हैं।














