BREAKING

Uncategorised

छत्तीसगढ़ अभियोजन अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न, राजेश त्रिपाठी प्रांताध्यक्ष हुए निर्वाचित

रायपुर। दिनांक 21/08/2021 को रेडक्रॉस सोसाइटी भवन, कलेक्टोरेट परिसर, रायपुर में छत्तीसगढ़ अभियोजन अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में भारी संख्या में राज्यभर के अभियोजन अधिकारी सम्मिलित हुए।

उक्त चुनाव में प्रांताध्यक्ष के पद पर राजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर माधुरी बांधे, महासचिव के पद पर गजेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष के पद पर राघवेंद्र पांडेय एवं प्रांतीय संगठन एवं प्रचार सचिव के पद पर शुभम् तोमर भारी मतों से निर्वाचित हुए।

चुनाव का संचालन मुख्य निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश वर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी आकाश शर्मा द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

Related Posts