BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ी फिल्म “ले चलहूं अपन दुवारी” भिलाई पीवीआर सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, अप्सरा टाकीज सहित प्रदेश के 31 सेंटर्स में 13 जनवरी से होगी प्रदर्शित

 

भिलाई। पापकार्न फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता देवनारायण साहू और उत्तरा कुमार साहू फिल्म के लेखक कौस्टन साहू और डायरेक्शन मृत्युंजय सिंह की आगामी 13 जनवरी को ले चलहूं अपन दुवारी पूरे प्रदेश में प्रदर्शित की जा रही है। फ़िल्म को कैमरे में बेहतरीन तरीके से कैद किया है। कोरियोग्राफर आरुषि बागेश्वर ने फिल्म की सूटिंग छत्तीसगढ़ के विभिन्न रोमांटिक एवं दर्शनीय स्थानों पर की गई है। निर्माताओं ने बताया कि फिल्म का निर्माण छत्तीसगढ़ की ग्रामीण पृष्ठभूमि पर केंद्रित है। इस फिल्म में देश प्रेम के साथ साथ इमोशन एवं कामेडी का भी भरपूर समावेश किया गया है। फिल्म निर्माण में कहीं से कोई कमी न रह जाय इसके लिए सभी आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है।

इसके लिए पूरी टेक्निकल टीम मुम्बई से छत्तीसगढ़ आयी थी। फ़िल्म मेकिंग की पूरी टीम नव युवाओं से प्रेरित है और इन लोगों ने भरपूर जज्बे, उमंग, उत्साह के साथ अपने काम को बखूबी से अंजाम दिया है! फिल्म के लेखक, डायरेक्टर एवं डीओपी सभी पच्चीस से तीस साल के बीच के युवा हैं। सभी युवा टीम का इरादा दर्शकों के बीच ऐसी फिल्म परोसने का है जिसे देखकर दर्शक बार- बार फिल्म को जरूर देखना चाहें और यह फिल्म छालीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बना सके।

फिल्म में छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों के साथ ही मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी काम किया है। नायक की भूमिका में शील वर्मा एवं नायिका पूजा शर्मा ( मोहनी एल्बम
फेम) हैं। इसके साथ साहेबदास मानिकपुरी, अक्षय वर्मा, विजय मिश्र, नरेंद्र दावड़ा, सुमित्रा साहू, मनीषा खोब्रागडे ने फिल्म में अहम किरदार निभाया है। फ़िल्म संगीत मोनिका वर्मा, तुषान्त
कुमार एवं तुषान्त सोलंकी व सिद्धान्त निराला ने गानों को कर्णप्रिय बनाया है।

फ़िल्म को एडिट किया है संटू ने वही अब्दुल वाहिद ने एक्सिक्यूटिव प्रोडक्शन की जिम्मेदारी उठाई है। फिल्म की पूरी टीम को आशा ही नहीं अपितु पूरा विश्वास है कि “ले चलहुं अपन दुवारी” फिल्म दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में जरूर सफल होगी। पत्रकार वार्ता में फिल्म के डायरेक्टर मृत्युंजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Posts