छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में उपद्रव मचाने वाले आरोपियों को रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार, पुलिस द्वारा वृहद सर्चिंग अभियान चलाकर 03 अपचारी बालक सहित कुल 07 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, छत्तीसगढिया ओलंपिक खेल दौरान ग्राम अमेरा में आरोपियों द्वारा खिलाडियो से किया गया था मारपीट…
बलौदा बाजार। दिनांक 22.08.2023 को ग्राम अमेरा के मिनी स्डेडियम में छत्तीसगढिया ओलंपिक का आयोजन किया गया था, जिसमें ग्राम अमेरा एवं आसपास के ग्रामों से काफी संख्या मे भाग लेने वाले खिलाड़ी एवं दर्शक खेलों का आनंद उठाने पहुंचे हुए थे कि इसी बीच ग्राम अमेरा के ही आरोपी आकाश सोनवानी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर झगडा विवाद कर वहां उपस्थित लोगों के साथ मारपीट किया गया कि प्रकरण में आरोपी आकाश सोनवनी एवं उसके अन्य साथियों के विरूद्ध रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्र. 384/2023 धारा धारा-294,323,506,34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाये जाने के कड़े निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के दिशा निर्देशन में प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 147, 148 भादवि जोडी गई।
सभी आरोपी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान लोगों से मारपीट कर एवं उपद्रव मचाकर भाग गए थे। घटना की प्रवृत्ति से साफ जाहिर हो रहा था कि यह सभी आरोपी अत्यंत बदमाश प्रवृत्ति के थे, जिस कारण पुलिस द्वारा इन सभी आरोपियों को तत्काल पकड़ना भी अत्यंत आवश्यक हो गया था। प्रकरण में थाना पलारी से थाना प्रभारी शशांक सिंह, प्रधान आरक्षक ओंकार राजपूत, रोहित सिंह, आरक्षक कृष्णा यादव, रूपेश बघेल एवं दिलीप गिलहरे की पुलिस टीम द्वारा सभी आरोपियों की धरपकड़ हेतु वृहद सर्चिंग अभियान चलाया गया।
जिसमें पुलिस को रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर तीन अपचारी बालको सहित कुल 07 आरोपियों को धर दबोचने में सफलता मिली। आरोपियों के उक्त कृत्य से गांव में तनाव की स्थिति व्यापत होने एवं किसी संज्ञेय अपराध घटित होने की अंदेशा पर से उपरोक्त आरोपीगण को विधिवत धारा 151/107, 116(3) जाफौ में गिरफ्तार कर 04 आरोपियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है एवं प्रकरण में 03 अपचारी बालको के विरूद्ध पृथक से विधिवत कार्यवाही की गई है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है, जिन्हें अविलंब गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया जाएगा।
आरोपियों के नाम
01. आकाश सोनवानी पिता कमल सोनवानी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम अमेरा
02. विनित घृतलहरे पिता बोधन घृतलहरे उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम अमेरा
03. उमेश सुल्तान पिता नाथुराम सुल्तान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम अमेरा
04. महेश उर्फ भोला घृतलहरे पिता मोहन घृतलहरे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम अमेरा थाना पलारी एवं
05. अपचारी बालक 03















