BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद की अहम बैठक सम्पन्न, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

भिलाई। सोमवार को छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद की बैठक परिषद के प्रमुख संरक्षक संजय ओझा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह बैठक छावनी चौक डायमंड फर्नीचर में आयोजित की गई थी। जिसमें प्रमुख सदस्य उपस्थित हुए। सबसे पहले परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने की बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में प्रस्ताव रखा गया जो प्रमुख रूप से छठ पूजा को जन जन तक पहुंचाने तथा पहली बार शोभा यात्रा के माध्यम से छठ पूजा की महिमा के बारे में जन जन तक संदेश दिया जाएगा।

इस पूजा में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं देखा जाता है। हर व्यक्ति हर माता बहन पूरी शुद्धता के साथ घरों में प्रसाद बनाकर छठ मैया को अर्पित करते हैं तथा सूर्य भगवान को शाम एवं सुबह पूजा अर्चना कर साक्षात देवता सूर्य भगवान को नमन करते हैं, यही एक पर्व है जिसमें जाति धर्म से ऊपर उठकर एक ही घाट में अमीर गरीब पूजा करते हैं।

यहां किसी भी प्रकार का कोई दिखावा नहीं होता कोई पहचान नहीं पाता कौन व्यक्ति किस जाति बिरादरी या अमीर गरीब है सभी समान रूप से एक साथ पूजा अर्चना करने का जो पर्व संदेश देता है वह दुनिया का इकलौता पर्व छठ पर्व है जो पूरे समाज को जोड़ने का काम कर रहा है हमें इस पर्व को पहचानने की आवश्यकता है समाज के सभी प्रमुखों से परिषद निवेदन करती है कि देश धर्मवाद व जातिवाद से टूट रहा है।

ऐसे त्यौहार जो जोड़ने के काम करता हो उसे प्रचार प्रसार करें ताकि हम सभी हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एक साथ भारत की एकता एवं अखंडता को बचाएं रखें आज उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से पहली बार भिलाई में शोभा यात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया है तालाबों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया गया, निर्धन कन्याओं की शादी भोजपुरी परिषद सम्मान के साथ करवाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से निशिकांत शर्मा, मृत्युंजय भगत, सुभाष शर्मा, वीरेंद्र यादव, बीपी सिंह, प्रेमप्रकाश मिश्रा, दिलीप चौधरी, कमल प्रसाद, अजय यादव, डीडी प्रसाद, महेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे। यहां देखे वीडियो👇

https://youtu.be/FiGuCB-MkPA

Related Posts