BREAKING

खास खबरघर-परिवारफीचर्ड

छठ महापर्व का आज आखिरी दिन, छठ व्रती उगते हुए सूर्य को देंगे अर्घ्य

छठ पर्व भक्ति, संयम और पवित्रता का महापर्व है। छठ पर्व के तीसरे दिन अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। साथ ही छठ के आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। 27 नवंबर को अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया जबकि 28 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। आइए जानते हैं शहर के अनुसार, सूर्य को अर्घ्य देना का समय…

 

 

पटना (ए)। छठ आस्था का महापर्व है जो चार दिनों तक मनाया जाता है। छठ के तीसरे दिन अस्तगामी यानी डूबते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जा चुका है, जबकि आज छठ के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। तीसरे दिन जब सूर्य अस्त होता है तो सभी भक्त छठी मैया और सूर्यदेव को धन्यवाद देते हुए अपनी संतान की रक्षा और उन्नति की कामना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि छठ महापर्व के दौरान जो कोई भी डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

डूबते सूर्य को अर्घ्य देने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है साथ ही उगते सूर्य को अर्घ्य देने का जीवन में नई शुरुआत और सकारात्मकता को दर्शाता है। आइए जानते हैं किस शहर में कब दिया जाएगा उगते सूर्य अर्घ्य…

आज 28 नवंबर उगते सूर्य को अर्घ्य देना का समय 

छठ पर्व के चौथे और आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसे ऊषा अर्घ्य भी कहा जाता है। छठ का आखिरी दिन आज 28 अक्टूबर को है इसी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जानें आपके शहर में कब होगा सूर्योदय।

सूर्योदय का समय 28 अक्टूबर 2025

1 पटना सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर
2 दिल्ली सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर
3 भिलाई (छग) सुबह 6 बजकर 05 मिनट पर
4 मुंबई सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर
5 लखनऊ सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर
6 गोरखपुर सुबह 6 बजकर 03 मिनट पर
7 आगरा सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर
8 गाजियाबाद सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर
9 मेरठ सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर
10 रांची सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर
11 प्रयागराज सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर
12 देवघर सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर
13 इंदौर सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर
14 चेन्नई सुबह 6 बजकर 1 मिनट पर
15 बेंगलुरु सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर
16 कोलकाता सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर

Related Posts