BREAKING

दुर्ग-भिलाईविविध

छग सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई दुर्ग ने विकासखण्ड को सौपा ज्ञापन

भिलाई। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई दुर्ग ने विकासखंड शिक्षाधिकारी डॉ के वी राव को गुलदस्ता भेंट कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमे लिखा था कि…

महोदय जी,

आपको सूचना सादर संप्रेषित है कि आज दिनाँक 2 जनवरी 2021 शनिवार को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई दुर्ग का एक प्रतिनिधि मंडल ने विकास खंड दुर्ग के विकास खंड शिक्षा अधिकारी के वी राव से सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की और फेडरेशन के शिक्षकों ने बी ई ओ को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोविड 19 की महामारी के दौर में भी सभी शिक्षक ऑनलाइन क्लास व मोहल्ला क्लास के माध्यम से शाला की पढ़ाई को जारी रखे हुए हैं परन्तु शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के बैंकिंग कार्यों,जाति प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र,मेडिकल कार्यों के संबंध में वेतन पर्ची की आवश्यकता होती है।परन्तु शालेय कार्यों को बाधित करते हुए कार्यालय में उपस्थित हो पाना संभव नहीं हो पाता है।इस असुविधा को दूर करने के लिये शिक्षकों ने प्रतिमाह वेतन पर्ची उपलब्ध करवाने हेतु बी ई ओ सर को ज्ञापन सौंपा। बी ई ओ को आश्वस्त भी किया कि दुर्ग विकासखंड के सर्वांगीण विकास के नये आयाम स्थापित करने हेतु छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के सभी शिक्षक साथी आपके नेतृत्व में आपके साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेंगे।और अपने दुर्ग विकासखंड को सदैव हर क्षेत्र में अग्रणी बनाये रखेंगे।
नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करने व ज्ञापन सौंपने की इस सौजन्य मुलाकात के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फैडरेशन ब्लाक इकाई दुर्ग के संचालक सुमन प्रधान, उपाध्यक्ष उत्तरा वर्मा, देवेंद्र निषाद, अश्विनी देवांगन, जागेश्वरी वर्मा,ममता ठाकुर, मोहन बागड़े, विशाल वर्मा, मनोज पटेल, अन्नपूर्णा शुक्ला, अंशिता मिश्रा, विनोद यादव, अनिल थारवानी आदि उपस्थित थे।

Related Posts