BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज की समीक्षा बैठक संपन्न, सफल कार्यक्रम के लिए दी गई बधाई

भिलाई 3। छग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के राजप्रधान दुलारी वर्मा के अध्यक्षता एंव क्षेत्र प्रधान गणेश वर्मा ग्राम प्रमुख प्रहलाद वर्मा व समस्त स्वजातीय ग्राम अछोटी के मेजबानी में प्रकरण एवम समीक्षा बैठक आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारीगण, सलाहकार, कार्यकारिणी सदस्य क्षेत्रप्रधान, छात्रवृत्ति समिति, युवा व महिला प्रमुख के साथ ग्राम प्रमुखों एंव समस्त स्वजातियों की उपस्थिति हुये।

सर्वप्रथम राजप्रधान एवम अतिथियों द्वारा गायत्री माता मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद महापुरुषों के तैलीय चित्र पर पूजा अर्चना किया गया ततपश्चात दुर्ग राज के दिवंगत स्व जातीय को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। ग्राम के स्वजातीय द्वारा राजप्रधान एवम पदाधिकारी का पुष्पगुच्छ, पुष्पहार से स्वागत किया गया। राज अधिवेशन की समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम बिसौहा मढ़रिया ने कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजन के लिए बधाई दिया गया।

ईश्वरी वर्मा ने छात्रवृत्ति संबंधित जानकारी प्रदान किया, राजेश वर्मा ने राज अधिवेशन में शादी कस होना राज के लिए उपलब्धि बताया।पीला राम वर्मा ने कहा भोजन व्यस्था बहुत अच्छा था।गणेश राम वर्मा ने कहा समस्त पदाधिकारी का सम्मान जब सभी स्वजातीय उपस्थित हो तब हो। शारदा वर्मा ने ग्राम प्रमुख एवम क्षेत्र प्रधान को स्वजातीय को अधिक से अधिक संख्या में लाने पर जोर दिया।केंद्रीय छात्रवृत्ति सदस्य आर सी वर्मा ने महाधिवेशन में जो प्रस्ताव पारित हुआ विस्तार से जानकारी दी एवम निर्धन और प्रतिभा वान छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने बताया।

वेदप्रकाश ने कहा सभी के मार्गदर्शन में राजधिवेशन सफलता पूर्वक आयोजन के लिए आभार एवम कहा कि समाज के प्रतिभा वान को जो अतिथि निमंत्रण देते है उनके हाथों सम्मान होना चाहिए। अंत मे राजप्रधान ने कहा सभी ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से कार्य किये सभी बधाई के पात्र है आप समस्त ग्राम वालो के कारण राज अधिवेशन सफलता पूर्वक आयोजन हुआ।

अधिवेशन में जिनका सम्मान नही हो पाया उनका सम्मान किया गया। राज अधिवेशन जो लिमतरा में आयोजन हुआ का समीक्षा प्रस्तुत किया गया एवम आय व्यय की जानकारी दिया जाएगा।जो सर्वसम्मति से पारित किया गया।उसके बाद 11 प्रकरण का निपटारा किया गया।
मंच संचालन खिलेश वर्मा,महेन्द्र वर्मा,पीला राम वर्मा,राजेश वर्मा ने किया।

समीक्षा बैठक में सलाहकार विटावन वर्मा,देव प्रसाद वर्मा,ईश्वरी वर्मा ,बिसौहा मढ़ रिया, राजमंत्री रमा शंकर वर्मा,उप राजमंत्री सुदेश बंछोर सह सचिव महेंद्र वर्मा,शारदा वर्मा,कोषाध्यक्ष पिला राम वर्मा मीडिया प्रभारी खिलेश वर्मा,संगठन मंत्री राजेश वर्मा,युवाध्यक्ष निमेश टिकरिहा, समाजसेवक सुदर्शन वर्मा।

दुर्ग इकाई प्रमुख रोशन वर्मा पूर्व प्रमुख प्रहलाद वर्मा ,जामुल इकाई प्रमुख मंजू वर्मा,क्षेत्र प्रधान गणेश वर्मा,देवेंद्र वर्मा जनार्दन वर्मा कार्य कारिणी सदस्य अशोक वर्मा,किरण वर्मा वेदप्रकाश वर्मा, प्रहलाद वर्मा,कुंजलाल वर्मा,सेवा राम वर्मा, नंदकुमार वर्मा, जगमोहन वर्मा, हीरालाल वर्मा,मन्नूलाल वर्मा, पवन वर्मा,देवानंद वर्मा,

शिवकुमार वर्मा, मनोज वर्मा, गजेन्द्र वर्मा, लवकुश वर्मा, गोपेश वर्मा, विवेक वर्मा, भूपेश वर्मा,चंदन वर्मा, पुरषोत्तम वर्मा, श्रीमती लता वर्मा, रोहिणी वर्मा,किरण वर्मा, ललिता वर्मा,नीरा वर्मा,उषा वर्मा,छीता वर्मा व छात्रवृत्ति सदस्य एवम समस्त स्वजातीय जन ग्राम अछोटी उपस्थित थे।
अंत मे ईश्वरी वर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी खिलेश वर्मा द्वारा दी गई।

Related Posts