BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छग भोजपुरी परिषद द्वारा “भोजपुरी गौरव” का आयोजन, सीजी पीसीसी चयनित कनक सिंह का किया सम्मान

भिलाई। छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद द्वारा शनिवार को भोजपुरी गौरव का आयोजन होटल अमित पार्क इंटरनेशनल में किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों के लोग शामिल हुए। आयोजन में छत्तीसगढ़ के विकास एवं छत्तीसगढ़ में भोजपुरी समाज के संगठनात्मक विषयों पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सूर्य देव एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर गया, तत्पश्चात छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत गाकर किया गया।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सहायक आयुक्त, समाज कल्याण विभाग के पद पर चयनित होने वाली कनक सिंह को परिषद द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि राकेश पाण्डेय (अध्यक्ष खादी एवं ग्रामोद्योग, छग शासन), डीआईजी संतोष सिंह, शिक्षाविद एवं परिषद के संरक्षक संजय ओझा, डॉ. संतोष राय, डॉ.अनूप गुप्ता शामिल हुए। गायक राज सिंह और गायिका निशा ठाकुर ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि राकेश पाण्डेय ने कहा कि जो भी निर्णय परिषद करती है वो आगे के लिए हमारी भागीदारी हो, मै परिषद से ये अनुरोध करता हूं कि मुझे भी कभी कभी ये आदेश भी दीजिए कि आपको ये करना है, जहां अपना पर होता है वहां आदेश होता है। श्री पांडेय ने भोजपुरी परिषद के मंच से लोगों से अपील की श्री दिव्य हनुमंत कथा 25 से 29 दिसम्बर तक भिलाई के जयंती स्टेडियम के पास होगा उसमें सभी लोग सपरिवार शामिल हो और कथा का आनंद लेवे।

प्रांत अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में उत्तर भारत के लोग छत्तीसगढ़ में निवासरत है, आज हम यहां एक परिवार के रूप में बैठे है की व्यक्ति बाहरी नहीं है। हमारा इतना बड़ा परिवार है। हमलोगों ने दुनिया को जोड़ने का संदेश दिया है, ये हमारी परम्परा रही है। हम शांति का संदेश देने वाले गौतम बुद्ध की भूमि से है। हम किसी भी जाति-धर्म के हो लेकिन जब तक हम एक नहीं होंगे तक हमारे भारत देश का, हमारे छत्तीसगढ़ का नाम पूरी दुनिया में नहीं हो सकता। हम छत्तीसगढ़ के पावन धरा पर है, छत्तीसगढ़ के विकास में हमारा पूरा योगदान होना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रांताध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, मदन मोहन त्रिपाठी, सुभाष साव, सतेंद्र सिंह, निशिकांत शर्मा, मनोज मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, अरुण सिंह, पीएस सिंह, गणेश शुक्ला, बीरेंद्र यादव, वीपी सिंह, मनोज ठाकुर, सनोज चौधरी, प्रेमप्रकाश मिश्रा, सरिता देवी, शिखा सिंह, ममता ओझा, मंजू बैठा, रीना विश्वकर्मा, मोनिका विश्वकर्मा, स्वाति विश्वकर्मा, रिंकू सिंह, रीता यादव, रानू दुबे, महक पाल, उषा पाल सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिला के भी परिषद के सदस्य शामिल हुए।

Related Posts