BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छग प्रदेश भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद भिलाई पहुंचे दया सिंह, समर्थकों ने जगह जगह किया भव्य स्वागत

भिलाई। छग प्रदेश भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद गुरुवार को दया सिंह दिल्ली से भिलाई पहुंचे। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के सदस्य एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया।

दिल्ली से भिलाई आने के पहले दया सिंह ने रायपुर में संगठन महामंत्री पवन साय और भिलाई निगम चुनाव प्रभारी सवन्नी से मुलाकात की, दोनों नेताओं ने दया सिंह को मिली जिम्मेदारी के लिए बधाई दी एवं पार्टी हित मे बेहतर कार्य करने की बात कही। रायपुर से भिलाई होते हुए दया सिंह न्यू खुर्सीपार स्थित अपने निवास पहुंचे।

भाजयुमो कार्यकर्ता एवं बोल बम सेवा कल्याण समिति के सदस्य द्वारा कुम्हारी चौक, चरोदा, भिलाई 3, खुर्सीपार में जगह-जगह ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं मिठाई बांटे। स्वागत करने वालों में खिलेश्वर वर्मा, राजकुमार सिंह, प्रकाश सिंह, रॉकी साहू, विमलेश साहनी, प्रदीप सोनी, शंभूनाथ, चिन्ना राव सुरेश यादव, राकेश चौधरी, प्रशांत कुमार, राकेश प्रसाद रविकांत अग्रवाल, विनय अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अनुपम दास, सुरेश सिंह, कमल अग्रवाल, अजय सिंह, दीपक शर्मा, कमलेश यादव, एस बालाराजू, मनजीत सिंह सत्यनारायण जयसवाल, मुकेश जैन, बिट्टू शर्मा, गौरव चतुर्वेदी, प्रेम सिंह, अभिजीत विश्वास, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन जनता ने भी उनका स्वागत किया।

Related Posts