
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद जोगी का शुक्रवार को निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद जोगी लंबे समय से कोमा में थे। उन्हें वेंटिलेटर से ऑक्सीजन दिया जा रहा था। वहीं आज फिर से कार्डियक अरेस्ट हुआ। इस दौरान डॉक्टरों की टीम जोगी की स्थिति कंट्रोल करने की कोशिश करती रही लेकिन अजीत जोगी की हालत में सुधार नहीं हुआ और दुनिया को अलविदा कह दिया।
9 मई से अस्पताल में थे भर्ती
ज्ञात हो कि मई 9 को सुबह नाश्ता के दौरान अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ गई थी। दिल का दौरा पड़ने के बाद तुरंत रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा कि पापा की तबियत बहुत गम्भीर है। ढाई करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की प्रार्थनाओं और ईश्वर की इच्छा पर ही अब सब कुछ निर्भर है।







