भिलाई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी के अपराध के रोकथाम हेतु दिशा निर्देश प्राप्त हुये थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेन्द्र देव पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध दुर्ग नसर सिद्दकी, के मार्गदर्शन में प्रभारी एसीसीयु युनिट के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही थी।
इसी दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिली की मदर टेरेसा नगर केम्प 1 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है जो अपने पास रखे सोने चांदी के जेवरात को बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना पर टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से सोने चांदी के जेवरात बरामद किया गया।
पकडे गये संदिग्ध व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम आदित्य यादव पिता सुरेन्द्र यादव, निवासी बबलू किराना स्टोर हनुमान मंदिर के पास संग्राम चौक केम्प 1 भिलाई बताया तथा बरामद सोने चांदी के जेवरात को मदर टेरेसा नगर के एक सूने मकान से चोरी करना बताया। बरामद सोने चांदी के जेवरात का मिलान करने पर थाना छावनी में पूर्व में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 454 / 2022 धारा 457,380 भादवि के मशरूका से मिलान होना पाये जाने से पकडे गये आरोपी आदित्य यादव एवं बरामद सोने चांदी के जेवारात अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना छावनी के सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी से सउनि अजय सिंह एवं एसीसीयु से सउनि शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह, आरक्षक नितिन सिंह, भावेश पटेल, अमित दुबे की उल्लेखनीय भूमिका रही।
आरोपी: आदित्य यादव पिता सुरेन्द्र यादव, निवासी बबलू किराना स्टोर हनुमान मंदिर के पास संग्राम चौक केम्प 1 भिलाई।
जप्त मशरूका: सोने चांदी के जेवरात















