भाटापारा। 21-03-2020 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती नीतू कमल ने संपत्ति संबंधी अपराध में अज्ञात आरोपी को पकडने के लिए सूचना तंत्र मजबूत कर कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिए । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा श्री के बी द्धिवेदी के मार्गदर्शन में निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर के नेतृत्व में थाना भाटापारा शहर के अपराध क्रमांक 114/19 धारा 457, 380 भादवि में 05 चोर को पकडने में सफलता प्राप्त हुई है ।
प्रार्थी दुर्गेश शर्मा पिता रमेश कुमार शर्मा उम्र 36 साल पता शंकर वार्ड भाटापारा का निवासी है इसका चाचा नरेश शर्मा का मकान गली में पीछे से लगा है इसका चाचा नरेश शर्मा, चाची सरिता शर्मा दिनांक 05.03.2020 के प्रात: 06 बजे मकान का गेट का दरवाजा मेन कमरा का दरवाजा बंद कर ताला लगाकर तीर्थ यात्रा हेतु गये थे दरम्यानी रात को अज्ञात चोरों ने नरेश शर्मा के मकान के मेन गेट का ताला तोडकर अंदर प्रवेश करके नगदी रकम 35000/रूपये, गुल्लक 10,000/रूपये, एवं सोने की 4 अंगुठी, नथ, बिंदिया, कान की बाली 02 नग, फुल्ली 01 नग, एक मंगल सूत्र, चांदी का पायल एक जोडी 100 ग्राम, कंम्प्यूटर सीपीयू इनटेक्स कंपनी कुल जुमला 80,000/रूपये ATM (पासवर्ड लिफाफा में लिखा हुआ) को कोई अज्ञात चोर द्वारा घर अंदर घुस कर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अज्ञाच चोर का लगातार पता तलाश किया जा रहा था प्रार्थी के ATM कार्ड से बिल्हा, बिलासपुर, हिर्री के ATM से पैसा निकालने की मैसेज मोबाईल में आने की सूचना मिली कि बैंक से खाता का डिटेल लिया और संबंधित ATM का फुटेज के आधार पर संदेहियों का खाखा तैयार किया । उस ATM क्षेत्र के इलाका में टीम को पतासाजी के लिए लगाया फुटेज से मिलते जुलते संदेही मिथलेस उर्फ गोलू मरकाम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने बताया कि विजय ध्रुव पिता मेघऊ ध्रुव पता मारो के कहने पर ATM से पैसा निकाला हूं और उसके एवज में हर बार दो 2000 रू देता था । मिथलेस उर्फ गोलू मरकाम के बताए अनुसार पुलिस टीम द्वारा विजय ध्रुव पिता मेघऊ ध्रुव को ग्राम मारो से घर जाकर दबिश देकर पकडकर लाया गया पूछताछ पर बताया कि दिनांक 05-06/03/2020 के दम्यानी रात को अपने साथी शेखर टंडन पिता विजय टंडन पता मारो के साथ शाम को भाटापारा चोरी करने के नियत गए सिनेमा लाईन के गली में एक घर में ताला लगा था दीवाल के पास अंधेरे में छिपे थे रात 12 बजे घर के मेन गेट का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर नगदी रकम , ATM व सोने चांदी के जेवरात को चोरी करना बताए चोरी करने के बाद हिरी खदान के पास जाकर समान को बांटना बताए मारखंडे साहू व मिथलेस साहू के साथ ATM से रकम को निकालना बताए चोरी के 02 नग पायल को डिकेन्द्र कुमार ध्रुव उर्फ पप्पू पिता महेतरू पता गोडी टोपा के पास रखना बताए है आरोपीगण के कथन के आधार पर पृथक पृथक समान एवं नगदी रकम 14790 रू एवं जेवर सोने चांदी आटिफिसियल कीमती जुमला 70000 रू का व तीन नग मोबाईल आरोपीगण से जप्त की जाकर वाजाप्ता सुमार की गई है न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया ।
नाम आरोपी:-
1 मारखंडे साहू पिता भरत लाल साहू उम्र 27 साल पता ग्राम इंद्रपुरी हिर्री माइंस थाना चकरभाटा जिला बिलासपुर छ0ग0
2 मिथलेस उर्फ गोलू मरकाम पिता परमानंद मरकाम उम्र 26 साल पता ग्राम दगोरी थाना बिल्हा हाल पता सरकंडा रामागीरी सिटी के पास खमतरई जिला बिलासपुर छ0ग0
3 विजय ध्रुव पिता मेघऊ ध्रुव उम्र 42 साल पता ग्राम मारो गोकुल वन पारा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा छ0ग0
4 शेखर टंडन पिता विजय टंडन उम्र 30 साल पता ग्राम मारो सतनामी पारा 10 नंबर वार्ड थाना नांदघाट जिला बेमेतरा छ0ग0
5 डिकेन्द्र कुमार ध्रुव उर्फ पप्पू पिता महेतरू ध्रुव उम्र 29 साल ग्राम गोडी (टोपा) थाना भाटापारा ग्रामीण जिला बलोदाबाजार भाटापारा









