बेमेतरा। दिनांक 20.08.2020 को रात्रि करीबन 12:30 बजे रात्रि चेक गस्त के दौरान कंट्रोल रूम बेमेतरा से पाईंट मिला कि तीन अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिशु मंदिर रोड बाईपास सिंघौरी दीनबंधु देवांगन के घर से चोरी कर भाग रहे है कि सूचना पर बेमेतरा थाना स्टाफ तत्काल मौके पर पहुच कर सूचनाकर्ता एवं आसपास के अन्य व्यक्तियो के सहयोग से तीनो संदेहीयों को पकडा गया। जिसे नाम पता पुछने पर एक विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित 1. सुरेश पटेल ऊर्फ मुकेश पिता गुहाराम पटेल उम्र 30 साल साकिन तोरवा बिलासपुर 2. पंकज पांडेय पिता गौकरण पांडेय उम्र 29 साल साकिन नीमचेनी थाना मितौली जिला लखीमपुर उ.प्र. हाल बलौदाबाजार का रहने वाला बताया। उपरोक्त तीनो संदेहीयों को थाना लाया गया।
दिनांक 21.08.2020 को प्रार्थी दीनबंधु देवांगन उम्र 40 साल साकिन वार्ड नं. 12 विशाल नगर बेमेतरा थाना बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.08.2020 को रात्रि में खाना खाकर परिवार सहित सो गये थे कि रात्रि करीबन 12:30 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति चोरी करने की नियत से पोर्च के पास दिवाल फांद कर घर के मुख्य दरवाजा में लगे ताला को तोडकर घर अंदर प्रवेश कर मेरे घर के पूजा स्थल में रखे नगदी रकम 1000 रूपये को चोरी कर भाग रहे थे तभी अचानक नींद खुलने पर चोर – चोर की आवाज देने पर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गये और कंट्रोल रूम बेमेतरा को सूचना देने पर तत्काल बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुची और हम सभी के सहयोग से तीनो चोरो को पकडा गया। जिनसे नाम पता पुछने पर अपना नाम पता बताये जिसे पुलिस वाले अपने साथ ले गये। जिसकी रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में अपराध क्र. 445/2020 धारा 457,380,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक 21.08.2020 को प्रार्थी हेमंत कुमार राजपूत उम्र 42 साल साकिन शिशु मंदिर रोड बाईपास सिंघौरी बेमेतरा ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.08.2020 को शाम 07 बजे हम लोग अपने सिघौरी स्थित मकान में ताला लगाकर अपने दुघरा गांव ग्राम उमराव नगर अपने परिवार के साथ चले गये थे कि दिनांक 21.08.2020 को सुबह 06 बजे अपने सिंघौरी स्थित मकान जाकर देखे तो घर के मुख्य दरवाजा में लगे ताला टुटा हुआ था तथा अंदर जाकर देखे तो बेडरूम में लगे ताला भी टूटा हुआ था तथा आलमारी में रखे चांदी का गणेश जी का मूर्ति वजनी करीबन 10 ग्राम कीमती करीबन 600 रूपये एवं नगद 700 रूपये नही था तथा सामान बिखरा पडा था तब हमें जानकारी हुआ कि किसी अज्ञात चोर द्वारा मुख्य दरवाजा का ताला तोडकर घर अंदर प्रवेश कर कमरा में रखे आलमारी से उपरोक्त सामान को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 446/2020 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक 21.08.2020 को प्रार्थी राघवेन्द्र कुमार उम्र 38 साल साकिन मुढीपार थाना भाटापारा जिला बलौदाबाजार हाल नेहल सुपर मार्केट के पीछे कोबिया बेमेतरा ने थाना बेमेतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.08.2020 को शाम 06 बजे किराये के मकान में ताला बंद करके अपने गांव ग्राम मुढीपार चला गया था। घर का एक चाबी आफिस स्टाफ सत्यशील जागृत रखता है। कि दिनांक 21.08.2020 के सुबह 10 बजे आफिस स्टाफ के द्वारा मोबाईल फोन करके बताया कि आपके किराया के घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है बताया तब मुझे घटना की जानकारी मिलने पर मै बेमेतरा आया और देखा कि घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था घर अंदर जाकर देखा तो कमरा अंदर रखे गोदरेज आलमारी का लाकर टूटा हुआ तथा सामान बिखरा हुआ पडा था तब मुझे घटना की जानकारी हुआ कि किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने की नियत से दरवाजा का मुख्य दरवाजा में लगे ताला को तोडकर कमरा अंदर प्रवेश कर सामान को बिखरा दिया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 447/2020 धारा 457 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया । जिस पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने तत्काल कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस एवं एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेमेतरा एवं थाना स्टाफ द्वारा विवेचना के दौरान 1. विधि के साथ संघर्षरत बालक 2. सुरेश पटेल ऊर्फ मुकेश 3. पंकज पांडेय से उक्त तीनो घटना के संबंध में पृथक-पृथक पुछताछ करने पर जिन्होने अपने-अपने कथन में एक दुसरे के कथन को ताईत करते हुए उक्त तीनो घटना कारित करना स्वीकार किये। 1. विधि के साथ संघर्षरत बालक 2. सुरेश पटेल ऊर्फ मुकेश 3. पंकज पांडेय के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल, एक स्कुटी, 01 शब्बल, 02 नग लोहे की राड, 02 नग पेचकस सहित चोरी किये कुल रकम 1700/- रूपये को जप्त किया गया।
आरोपी 1. सुरेश पटेल ऊर्फ मुकेश पिता गुहाराम पटेल उम्र 30 साल साकिन तोरवा बिलासपुर 2. पंकज पांडेय पिता गौकरण पांडेय उम्र 29 साल साकिन नीमचेनी थाना मितौली जिला लखीमपुर उ.प्र. हाल बलौदाबाजार को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.08.2020 को माननीय न्यायालय बेमेतरा में पेश किया गया।
एवं एक विधि के साथ संघर्षरत् बालक को आज दिनांक 22.08.2020 को माननीय न्याय किशोर बोर्ड न्यायालय बेमेतरा में पेश किया गया।









