BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चोरी की मोटर सायकल पर घूमते शातिर चोर को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, खुर्सीपार पुलिस ने 21 दिन में 09 मोटर सायकल किया बरामद

भिलाई। खुर्सीपार पुलिस ने शातिर अपराधी को चोरी के मोटर साइकल के साथ पकड़ने में सफलता पाई हैं।

शनिवार को खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर बदमाश एन देवा रेड्डी जो पूर्व में लूट, चोरी मारपीट जैसे अपराधों में संलिप्त रहा है जो चोरी की मोटर साइकल से बापू नगर शराब भट्टी के आसपास घूम फिर रहा है।

जिसे खुर्सीपार पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा पूछताछ करने पर मोटर साइकल चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 351/2021 धारा 457,380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पिछले 21 दिन में खुर्सीपार पुलिस ने 09 मोटर सायकल बरामद करने में सफलता पाई है।

यहां देखे वीडियो👇

 

Related Posts