BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

चोरी की मोटर साइकिल बेचने ग्राहक तलास करते शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी की मोटर साइकिल बरामद…

गौरेला पेंड्रा मरवाही। दिनांक 17/3/2020 को प्रार्थी अनिल कुमार जैन निवासी पेंड्रा का थाना पेंड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा सी जी 10 एन सी 5107 कीमती 15000 को अपने घर के सामने लॉक करके 16/3/2020 को रात्रि में खड़ा किया था । सुबह उठ कर देख तो गाड़ी नही थी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था।

रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 10/20 धारा 379 ipc कायम कर विवेचना पतासाजी में लिया गया।

दिनांक 13/4/2020 को थाना प्रभारी पेंड्रा को सूचना प्राप्त हुई की नवीन उर्फ छोटू राठौर निवासी पुरानी बस्ती पेंड्रा का चोरी की मोटरसाइकिल रखा हुआ है और उसके पार्ट्स अलग अलग कर बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर से थाना पेंड्रा की टीम द्वारा नवीन उर्फ छोटू को दस्तयाब कर पूछताछ किया गया जो चोरी की घटना करना स्वीकार किया जो चोरी गई मशरुका  मोटरसाइकिल पार्ट्स के रूप में आरोपी से बरामद उपरांत जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts