बलौदाबाजार। प्रार्थी नारायण पटेल पिता साधराम पटेल उम्र 46 वर्ष साकिन पिसीद ने दिनांक 23-07-2020 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22-07-2020 के रात्रि करीबन 10.30 बजे अपने घर मे छोटा लडका किशन कुमार के साथ सोया था कि गांव का सोनाराम पटेल तथा संतोष पटेल घर आकर बोला कि गांव के तालाब मे मछली मार रहे है लेने चलते है, तो अपने घर का सांकल लगाकर उनके साथ तालाब मछली लेने चला गया। तालाब के पास इसको सोनाराम एवं संतोष पटेल छोडकर वापस चले गये तथा मछली रखवार फिरंगी केवट से बातचीत किये और कुछ समय बाद अपने घर आकर सो गया। सुबह करीबन 05.00 बजे उठकर तालाब शौच मंजन कर घर वापस आये, तो देखा इसके घर मे रखा सफेद रंग टीन का पेटी नही था। पेटी के अंदर रखे सोने चांदी के जेवर कीमती 12,000 रूपये तथा घरेलू कपडे, नगदी रकम 16,000 रूपये सहित कुल जुमला 28,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा ले जाने कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 432/2020 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बलौदाबाजार सुभाष दास के निर्देशन एवं मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक दीनबंधु उईके कसडोल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आर.एन. भगत आर फागुलाल निराला, भरत सेठ द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपी का कायमी से महज 24 घंटे के अंदर पता साजी कर आरोपी 01- संतोष उर्फ भूरू पटेल पिता अच्छेराम पटेल उम्र 32 वर्ष 02- सोनाराम पटेल पिता छेदूराम पटेल उम्र 44 वर्ष साकिनान पीसीद से पुछताछ करने पर रात्रि मे नारायण पटेल के घर चोरी करना स्वीकार किया। मुताबिक मेमोरण्डम कथन के आरोपीगण के कब्जे से चोरी गये मशरूका एक सफेद रंग के टिन का पेटी, 01 नग सोने का नाक की फूली, 01 चांदी का पतला पायल, 04 नग चांदी का चुडी, 01 नग चांदी का सिक्का, 01 नग चांदी का लच्छा, 02 नग चांदी का पायल, 06 नग चांदी का बिछिया तथा नगदी रकम 5700 रूपये कुल जुमला कीमती 22,920 रूपये को बरामद किया जाकर आरोपीगणों द्वारा अपराध सदर का कृत्य करना पाये जाने से दिनांक 24-07-2020 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।









