BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चोरी का माल खपाने की कोशिश करते आरोपी चढे़ पुलिस के हत्थे, जेवरात सहित 2.50 लाख रुपए का जुमला बरामद

 

भिलाई। कुछ दिन पूर्व नेहरू नगर पूर्व स्थित दो अलग-अलग मकानो में सोने चांदी के जेवरात एवं मोबाईल की चोरी की घटना घटित हुई थी। जिस सतत निगाह रखा जा रहा था। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डाॅ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों में शत-प्रतिशत बरामद करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश प्राप्त हुआ था। इसी दौरान सुपेला पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि अटल आवास नेहरू नगर के पुराने आदतन नाबालिक चोरो के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

जिससे प्राप्त सोना चांदी को खपाने की कोशिश कर करे है। जिस पर सुपेला पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक नाबालिक चोर को विधिवत पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पहले तो वह ना नुकुर करते रहा बाद में वह टूट गया और चोरी का खुलासा कर दिया जिसमें पांच अपचारी बालक एवं एक आरोपी के द्वारा सामिलात तरीके से नेहरू नगर पूर्व में सूने मकान का रात में ताला तोडकर घुस कर सोने चांदी के जेवरात, लेपटाॅप कीमती घड़ियों एवं आर्टिफिशियल ज्वेल्री चोरी करना स्वीकार किया एवं घटना में चोरी की संपत्ति को आपस में बटवारा कर लिया।

जिनके कब्जे से चांदी के जेवरो, घड़ी एवं आर्टिफिशियल ज्वैलरी, साउंड बाॅक्स आदि बरामद किया गया। अन्य दो अपचारी चोर फरार है जिनका पता तलाश जारी है। इसी तरह नेहरू नगर पूर्व से ही एक अन्य मोबाईल चोरी के प्रकरण में नाबालिक अपचारी बालक से वन प्लस का मोबाईल बरामद किया गया है। आरोपी रोहित एवं अपचारी बालको को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 10.02.2023 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, सउनि रजनीकांत दीवान, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक रवि साव, सुरेन्द्र पटेल, रजनीश तिवारी, श्यामजी मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

(1)
अप. क्र. 132/2023
धारा 457, 380, 34 भादवि
जप्ती संपत्ति – चांदी जेवरात, आर्टिफिशियल ज्वेल्री, चांदी के चैकोर सिक्का एवं चांदी का डल्ला, कीमती घड़िया
आरोपी – रोहित बारले उर्फ गुड्डू पिता अनंद बारले उम्र 27 साल निवासी अटल आवास नेहरू नगर सुपेला एवं अन्य 5 नाबालिक अपचारी बालक।

(2)
अपराध क्र. 134/2023
धारा 457, 380 भादवि
जप्ति संपत्ति – वन प्लस मोबाईल
आरोपी – एक अपचारी बालक
कुल जुमला कीमती 2,50,000 रूपये।

Related Posts