भिलाई। आज व्यापारी एकता पेनल के प्रत्याशियों ने सेक्टर एरिया के मार्केट में भ्रमण किया और व्यापारी से जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। व्यापारियों ने व्यापारी एकता जिंदाबाद के प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल मंत्री पद प्रत्याशी, अशोक दलवानी, इनका भरपूर समर्थन देने की बात कही और कलश छाप पर मोहर लगा कर प्रचंड मतों से विजयी होने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान जीनेश जैन, प्रदीप खंडेलवाल, निर्मल जैन, अजय अग्रवाल, राजकुमार सिंह, उदय सिंह, गुड्डू शर्मा, बबलू जैन इत्यादि साथियों के साथ भिलाई की टाउनशिप एरिया में विभिन्न मार्केट में भ्रमण किया गया तथा समर्थन मांगा गया। जिसमें व्यापारियों ने एक आवाज में भरपूर समर्थन दिया।














