BREAKING

Uncategorised

चैन, नगदी और मोबाइल लूट के 04 आरोपी चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार, कुल जुमला 81,550/-₹ की हुई बरामदगी

रायपुर। इस प्रकार है कि बन्टू ठाकुर ग्राम बिलाड़ी वेंकटरामा पोल्ट्री फार्म में काम करता है जो दिनांक 04/07/2021 को दोपहर के समय पोल्ट्री फार्म में काम करने आये दिलीप यादव ,अजय यादव के साथ पैदल तिल्दा सेलून दुकान आकर दाढ़ी बनवाकर पैदल वापस पोल्ट्री फार्म जा रहे थे कि दोपहर 03:00 बजे करीब ग्राम बिलाड़ी के रोड पर एक मोटरसाइकिल HF DELUXE लाल रंग में चार लोग आकर मो.सा. को रोककर मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए प्रार्थी से एक नग मोबाईल वीवो कंपनी का मॉडल Y 17 कीमती 10500/-₹ दिलीप यादव से एक नग मोबाईल OPPO कंपनी का कीमती 12500/- ₹ तथा चांदी की चेन वजनी 7 ग्राम करीब कीमती 4600/-₹ और अजय कुमार से मोबाईल नोकिया कंपनी का कीमती 1350/-₹ एवं पर्स के अंदर रखा 800/-₹ नगदी जुमला 29950/-₹ को लूटकर मो.सा.से तिल्दा तरफ भाग गये कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायमकर दौरान विवेचना के लूट गये मशरूका व अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतू टीम गठित कर पतातलाश के दौरान चारो संदेहियान (01) यशवंत साहू (02) शाहिल मंडावी (03) अजय नेताम (04) सत्यनारायण उर्फ सत्तू निषाद सभी निवासी ग्राम खपरीकला को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर चारो मिलकर लूट की योजना बनाकर लूट करना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी यशवंत साहू से एक नग मोबाईल वीवो कंपनी व घटना में प्रयुक्त मो.सा.हीरो HF DELUX लाल रंग क्रमांक CG 04 MM 5310 एवं घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू तथा शाहिल मण्डावी से एक चांदी की चैन व एक नग OPPO कंपनी का मोबाईल व बचत राशि 200/₹ को सत्यनारायण उर्फ सत्तू निषाद से तथा नोकिया कंपनी का एक नग मोबाईल को अजय नेताम से कुल जुमला बरामदगी 81,550/-₹ गवाहों के समक्ष जप्ती कार्यवाही कर अपराध सबूत पाये से आरोपीगण को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

उपरोक्त कार्यवाही अजय यादव उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व तारकेश्वर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा कविता ठाकुर उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में निरीक्षक शरद चन्द्रा, सहायक उप निरीक्षक शंकरलाल वर्मा, प्र.आर. हिरेन्द्र वर्मा ,आरक्षक जितेन्द्र साहू ,किशोर शर्मा के द्वारा लूट की रिपोर्ट दर्ज होने के महज कुछ घंटों के भीतर ही आरोपीगण से लूट की मशरूका बरामद करने व आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की गई है।

आरोपीगण:- (1) यशवंत साहू पिता धनीराम साहू उम्र 29 साल (2) शाहिल मण्डावी पिता सुभाष मण्डावी उम्र-18 वर्ष 01 माह (3) अजय नेताम पिता सुग्गु नेताम उम्र 21 वर्ष (4) सत्यनारायण उर्फ सत्तु निषाद पिता पुनाराम निषाद उम्र 19 वर्ष साकिनान-खपरीकला थाना तिल्दानेवरा जिला-रायपुर (छ.ग.)

थाना-तिल्दानेवरा जिला-रायपुर
अप.क्र.219/21
धारा:- 394 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट
प्रार्थी:- बन्टू ठाकुर पिता करण सिंह ठाकुर उम्र 20 साल स्थायी पता:- सहासना थाना जबेरा जिला-दमोह (म.प्र.) हालपता:- बिलाड़ी पोल्ट्रीफार्म, थाना तिल्दानेवरा जिला-रायपुर
दिनांक घटना समय:- 04/07/21 के दोपहर 03:00 बजे
घटनास्थल:- ग्राम बिलाड़ी तिल्दा सिमगा मेन रोड
दिनांक रिपोर्ट समय :- 05/07/2021 के 19:15 बजे

Related Posts