आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुक़ाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच औपचारिक ही रहेगा, क्योंकि दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। मगर यह मैच जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी। ऐसे में दोनों टीमें यह मैच जीतने के लिए पूरा ताकत लगाएंगी…
नईदिल्ली (ए)। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच आज रविवार, 2 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच तय करेगा कि सेमीफाइनल मुकाबला किन टीमों के बीच खेला जाएगा. अगर भारत जीती तो उसका सामना ग्रुप बी की नंबर 2 टीम से होगा जबकि हारने पर उसे टॉप टीम से भिड़ना होगा।
चैंपियंस ट्रॉफी में सफर की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले पाकिस्तान और फिर बांग्लादेश को शिकस्त दी. भारत ने पहले बांग्लादेश और फिर पाकिस्तान को हराया. दोनों मैच जीतने में ना भारत को और ना ही न्यूजीलैंड को कोई समस्या हुई. भारत और न्यूजीलैंड के 4-4 अंक हैं लेकिन अच्छी नेट रन रेट के चलते न्यूजीलैंड ग्रुप ए की अंक तालिका में टॉप पर है।
वनडे में भारत और न्यूजीलैंड एक दूसरे के खिलाफ 118 मैच खेल चुकी है. इसमें भारत का पलड़ा भारी है. 60 बार भारत जीती है जबकि 50 बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है।
2 मार्च को होने वाला मैच न्यूट्रल वेन्यू (दुबई) पर खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमें 31 बार न्यूट्रल वेन्यू पर आमने सामने खेल चुकी है, इसमें न्यूजीलैंड थोड़ी हावी रही है. 16 बार न्यूजीलैंड और 15 बार टीम इंडिया जीती है।
पिछले 10 मैचों के आंकड़े देखें तो भारत काफी आगे नजर आती है. पिछले 10 मैचों में 5 बार भारत और 3 बार न्यूजीलैंड जीती है, 2 बेनतीजा रहे. हालांकि इसमें सभी मैच भारत अपने होम ग्राउंड पर जीती थी।
न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस समय टॉप रन स्कोरर टॉम लैथम है. उन्होंने 2 मैचों में कुल 173 रन बनाए हैं. भारत के लिए शुभमन गिल के नाम सबसे ज्यादा रन हैं. गिल ने 2 मैचों में 147 रन बनाए हैं।
टॉप विकेट टेकर की बात करें तो मोहम्मद शमी 2 मैचों में 5 विकेट के साथ भारत के लिए टॉप विकेट टेकर हैं. उन्होंने सभी 5 विकेट बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में लिए थे. न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल टॉप विकेट टेकर हैं, उन्होंने भी 2 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मैच आज 2 मार्च को रविवार के दिन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
















