BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चेम्बर की प्रदेश कार्यकारिणी में भिलाई को मिला महत्वपूर्ण दायित्व: गारगी शंकर मिश्रा को दुर्ग संभाग का मिला प्रभार

भिलाई। छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की प्रदेश इकाई में भिलाई को मिला महत्वपूर्ण दायित्व।प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी व महामंत्री अजीत भसीन ने आज प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि प्रदेश इकाई में भिलाई को विशेष दायित्व सौपा गया है। प्रमुख रूप से गारगी शंकर मिश्रा को पूरे दुर्ग जिले का चेम्बर प्रभारी नियुक्त किया गया।

प्रदेश कार्यकारिणी में मुख्य सलाहकार के रूप में भीमसेन सेतपाल व शिरीष अग्रवाल को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर राकेश मल्होत्रा का नाम घोषित किया गया है। अजय भसीन ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश कार्यकारिणी में भिलाई के सक्रिय कार्यकर्तायो को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद के लिए कैलाश नाहटा, शंकर सचदेव, राजेश शर्मा, चिन्ना राव, राम ओबेरॉय, सरमद इमाम, पीताम्बर दलाई के नाम की घोषणा की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी व महामंत्री अजय भसीन ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए यह उम्मीद की है कि सभी पदाधिकारि व्यापारिक हित मे कार्य करते हुए चेम्बर का नांम ऊंचाइयों पर ले जायेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना शंकर सचदेव ने दी।

Related Posts