BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चेम्बर ऑफ काॅमर्स चुनाव की सरगर्मी बढी, व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों का भिलाई में धुआंधार जनसंपर्क जारी

भिलाई। चेम्बर आफ काॅमर्स के चुनाव की सरगर्मी पूरी तरह से बढ गई है। ऐसे में व्यापारी एकता पैनल के प्रत्यशी जनहित के मुददों को लेकर अपने व्यापारी भाइयों सेे जनसंपर्क कर रहे है। इसी कडी में प्रदेश मंत्री के प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल और प्रदेश मंत्री पद के प्रत्याशी अशोक दलवानी ने अपने समर्थकों के साथ भिलाई क्षेत्र में धुआंधार जनसंपर्क किया। व्यापारियों से मिलकर उनकी परेशानी जानीं और चेम्बर चुनाव के बाद उनकी हर समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। चेम्बर आॅफ काॅमर्स के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि वे सेवा भाव से इस चुनावी मैदान में है।

उनहोने कहा कि व्यापारी एकता पैनल सदा व्यापारी हितों के लिए कार्य करता रहा है और भविष्य में भी कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव जीतने के बाद जीएसटी सरलीकरण का प्रयास तेज किया जाएगा। इसके साथ ही हमारे व्यापारी भाईयों का व्यापार कैसे बढे इस पर विचार कर प्रयास किया जाएगा।

व्यापार एकता पैनल के प्रदेश मंत्री पद के प्रत्याशी अशोक दलवानी ने कहा कि प्रदेश में व्यापारी एकता पैनल हमेशा से ही व्यापारी भाईयो की पहली पसंद रहा हैं और इस विश्वास को वे सदा बनाए रखेंगे। उन्होंने प्रदेश के व्यापारियों के हितों को देखते हुए बगैर किसी लालच ओर भडकावे के व्यापारी एकता पैनल को विजयी बनाने की अपील की है। जनसम्पर्क के दौरान जिनेश जैन, प्रदीप खंडेलवाल, अशोक दलवानी, प्रमोद अग्रवाल, निर्मल जैन, उदय सिंह, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Posts