BREAKING

फीचर्डविविध

चेज करते हुए विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, रोहित के साथ 19वीं बार 100+ रन की साझेदारी

रोहित और कोहली की जोड़ी वनडे में 101वीं बार साथ बल्लेबाजी करने उतरी। इन दोनों ने वनडे में 101 पारियों में साझेदारी की है और कुल 5300 से अधिक रन बनाए हैं। भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले यह दूसरी जोड़ी है…

 

नईदिल्ली (ए)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में शून्य पर आउट होने वाले विराट कोहली आखिरकार अंतिम मुकाबले में वापसी करने में कामयाब रहे। उन्होंने 56 गेंदों में करियर के 75वें अर्धशतक के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया। मेजबानों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे टीम इंडिया ने रोहित-कोहली की 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी के दम पर नौ विकेट के शेष रहते हासिल कर लिया।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक लगाने के साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक बार 50+ स्कोर लगाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने वनडे में 70वीं बार चेज करते हुए 50+ स्कोर बनाया, जबकि सचिन ने इस दौरान 69 बार 50+ स्कोर किए हैं।

रोहित और कोहली की जोड़ी वनडे में 101वीं बार साथ बल्लेबाजी करने उतरी। इन दोनों ने वनडे में 101 पारियों में साझेदारी की है और कुल 5300 से अधिक रन बनाए हैं। भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले यह दूसरी जोड़ी है। इन दोनों से आगे इस प्रारूप में बस सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है जिन्होंने 8227 रनों की साझेदारी की है। रोहित और कोहली के बीच इस दौरान 19 बार शतकीय और 18 बार ही 50+ रनों की साझेदारी हुई है।

19वीं बार RO-KO के बीच 100+ रन की साझेदारी
75वें वनडे अर्धशतक के साथ किंग कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2500 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। किंग कोहली ने रोहित के साथ 19वीं बार 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई। दोनों के बीच 101वीं पारी में 19वीं दफा 100+ रनों की साझेदारी हुई। इससे पहले रोहित ने शिखर धवन के साथ 117 पारियों में 18 बार 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की थी।

वनडे में 100+ रनों की साझेदारी

बल्लेबाजी जोड़ी 100+ साझेदारी पारी
सचिन तेंदुलकर – सौरव गांगुली 26 176
तिलकरत्ने दिलशान – कुमार संगकारा 20 108
रोहित शर्मा – विराट कोहली 19 101
रोहित शर्मा – शिखर धवन 18 117

Related Posts