BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चुनाव संचालक सत्यनारायण अग्रवाल ने वार्ड 26 के भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक, बनाई चुनावी राजनीति

भिलाई 3। अहिवारा विधानसभा चुनाव संचालक सत्यनारायण अग्रवाल ने आज वार्ड क्रमांक 26 इंदिरा नगर, समता कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक ली। बैठक में घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने, भाजपा द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को बताने की बात कही गई साथ आगामी 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दुर्ग में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही गई।

बैठक में अहिवारा विधानसभा के चुनाव संचालक सत्यनारायण अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, चंद्रकांता मांडले, पुष्पलता मंडपे, बलजीत कौर, रेहाना बेगम, नारायण रेड्डी, चरोदा के वार्ड 26 के छाया पार्षद वेद प्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।

संचालक द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए राजनीति बनाई गई और भाजपा को विजय बनाने के लिए सभी ने एक साथ मिलकर काम करने की बात कही।वीडियो…

Related Posts