BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

चुनाव प्रचार के दौरान बैजनाथ पारा में बृजमोहन अग्रवाल पर हमला: मौलवी से मिलने पहुंचे थे मदरसा, भाजपाइयों ने कोतवाली थाने में किया बवाल

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी विधायक बृजमोहन अग्रवाल पर हमला कर दिया है। हमले के बाद बवाल मचा हुआ है…

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर गुरुवार देर शाम हमला कर दिया गया। इस दौरान उनका कॉलर पकड़कर घसीटा और मारपीट की। बृजमोहन अग्रवाल प्रचार के लिए बैजनाथ पारा पहुंचे थे। अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि एजाज ढेबर और अनवर ढेबर के लोग उनकी हत्या करवाना चाहते थे।

इस हमले की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक राजधानी के कोतवाली थाने पहुंचे हैं और घेराव करते हुए धरना दे दिया है। वे कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कोतवाली में इस समय करीब डेढ़ से दो हजार लोग जमा हैं। उनके साथ विधायक अग्रवाल भी मौजूद हैं।

बृजमोहन अग्रवाल के समर्थकों का आरोप है कि अग्रवाल प्रचार के लिए बैजनाथ पारा पहुंचे थे। एवरग्रीन चौक के पास कुछ लोग बृजमोहन के पास आए और उन्हें कहा कि इस वार्ड में घुसने की हिम्मत कैसे हुई और उन्हें धक्का दे दिया। इस बीच जब तक उनके समर्थक आते, तब तक दो-तीन झापड़ बृजमोहन अग्रवाल को मारकर वे भाग चुके थे। आरोप लगाया जा रहा है कि महापौर एजाज ढेबर के समर्थकों ने यह हमला किया है।

जिसके बाद बृजमोहन अग्रवाल अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज करने पहुंचे है। छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दक्षिण रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल पर गुरुवार देर रात हमला हुआ। बृजमोहन अग्रवाल अपने चुनाव प्रचार के लिए मुस्लिम बहुल इलाके बैजनाथ पारा पहुंचे।

आपको बता दें कि विधायक बृजमोहन अग्रवाल 7 बार के विधायक रहे है और इस बार भी भाजपा ने बृजमोहन अग्रवाल पर भरोसा करके पार्टी ने दक्षिण विधानसभा में चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है।

आज देर शाम बृजमोहन अग्रवाल अपने कार्यकर्ताओं के लाव-लश्कर के साथ अपने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले। बैजनाथ पारा पहुंचते ही कुछ अज्ञात लोगों ने विधायक बृजमोहन अग्रवाल और उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार से ज्यादा मुस्लिम मतदाता निवास करते है।

 

Related Posts