भिलाई। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज भिलाई की जनता ने प्रेमप्रकाश पाण्डेय पर मुहर लगा दी। श्री पाण्डेय ने आज खुर्सीपार एवं छावनी में पदयात्रा तथा टाउनशिप में बाईक रैली कर मतदाताओं का आर्शीवाद व समर्थन प्राप्त किया। खास बात यह रही कि जिस भी गली से प्रेमप्रकाश पाण्डेय का काफिला निकला लोग जुड़ते चले गए और कारवां बनता गया। खुर्सीपार के जोन -1 शिवालय से पदयात्रा प्रारंभ हुई औऱ विभिन्न मार्गों से होती हुई नेहरू विद्यालय न्यू खुर्सीपार के पास इसका समापन हुआ। वहीं छावनी में पदयात्रा एवं टाउनशिप में सेक्टर -1 से सेकटर -9 होते हुए सेक्टर -4 तक बाईक रैली का आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। आज के जनसैलाब को देखकर सहज ही यह अहसास हो जाता है कि लोगों ने कमल खिलाने की ठान ली है। लोगों ने भाजपा आवत हे जैसे नारों से आकाश गुंजायमान कर दिया।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा के समर्थन में भारी जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में लोग आज भाजपा के समर्थन में निकली विशाल रैली एवं पदयात्राओं में शामिल हुए औऱ भाजपा के समर्थन पर मुहर लगाई। सभी ने भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय के समर्थन में नारे लगाते हुए पूरे खुर्सीपारवासियों से भाजपा का कमल खिलाने की अपील की। सभी ने क्षेत्र के विकास पर मुहर लगाते हुए प्रेमप्रकाश पाण्डेय पर भी मुहर लगाई।
इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने भी बड़े- बुजुर्गों और महिलाओं से आर्शीवाद लिया और मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान आप सभी का अधिकार है, और यह अधिकार ही भिलाई के विकास की नींव बनेगी। आप सभी ने अपना स्नेहरूपी आर्शीवाद मुझे जब दिया मैंने भिलाई के नाम को आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास किया।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रेमप्रकाश पाण्डेय के साथ चला जनसैलाब: खुर्सीपार, छावनी और टाउनशिप में विशाल रैली में लोगों ने दिया भरपूर समर्थन@amitp513 @Prem_Prakash_ @mpandeybhilai @BJP4CGState @BhilaibjpSM @BJPITcellBhilai pic.twitter.com/4scmAcRdbp
— Sarnath Express News (@SarnathNews) November 15, 2023
आज यह विशाल जनसमर्थन यह साबित करता है कि भिलाई की जनता विकास के साथ है, भाजपा के साथ है। भाजपा ने हमेशा ही आम जनता की जरूरतों को पूरा करने की ओर पूरा प्रयास किया है, सभी के सहयोग से यह प्रयास पूरा भी हुआ है। यह विकास फिर से हो सके इसलिए इस बार फिर भाजपा को आपको अपना आर्शीवाद देना होगा। रैली में हजारों की संख्या ने आज भाजपा के प्रति अपनी स्वीकार्यता दिखाई और एकस्वर में भाजपा की सरकार बनाने अपनी सहभागिता को अनिवार्य बताया।















