चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है. 12 अप्रैल को लोकसभा की एक और विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है….
नईदिल्ली (ए)। चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है. 12 अप्रैल को लोकसभा की एक और विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है. इसमें पश्चिम बंगाल की दो सीटें और महाराष्ट्र, बिहार और छत्तीसगढ़ की 1-1 सीट शामिल है. इसमें पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट भी शामिल है, जो बाबुल सुप्रियो की वजह से खाली हुई है. इस चुनाव के नतीजे 16 अप्रैल को सामने आए जाएंगे।
बता दें कि पिछले साल बाबुल सुप्रियो ने अपनी लोकसभा सीट आसनसोल से इस्तीफा दे दिया था. सांसद के रूप में अपना इस्तीफा सौंपने के बाद सुप्रियो ने कहा कि वह बड़े भारी हृदय से भाजपा को अलविदा कह रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा के साथ की. बाद में उन्होंने बीजेपी छोड़ टीएमसी का दामन थाम लिया. टीएमसी में शामिल होने के बाद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि उन्हें राजनीति में बड़ा अवसर मिला, लेकिन अब वह टीएमसी में शामिल हो गए हैं. ऐसे में वह आसनसोल सीट पर सांसद के रूप में बने नहीं रह सकते.अब उन्हीं की उस खाली हो चुकी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है।
इन विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव
– पश्चिम बंगाल बैलीगंज-161 विधानसभा सीट
– छ्त्तीसगढ़ की खैरागढ़-73 विधानसभा सीट
– बिहार की 91-बोचहां विधानसभा सीट
– महाराष्ट्र की कोल्हापुर-276 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।
Election Commission announces date for bye polls in West Bengal, Chhatisgarh, Bihar & Maharashtra pic.twitter.com/WqMELdk02W
— ANI (@ANI) March 12, 2022
यहां जानें अहम तारीखें…
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 17 मार्च 2022
नामांकन की आखिरी तारीख: 24 मार्च 2022
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 28 मार्च 2022
मतदान की तारीख: 12 अप्रैल 2022
मतगणना की तारीख: 16 अप्रैल 2022
16 अप्रैल को इस चुनाव को नतीजे सामने आए जाएंगे।















