यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीनगर गढ़वाल के बाद चुनाव प्रचार को धार देने रुड़की पहुंचे। राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल में उन्होंने जनसभा की…
गढ़वाल (ए)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगने पहुंचे। इस दौरान रुड़की में आयोजित जनसभा में कुछ ऐसा हुआ कि हर किसी का ध्यान एक बच्चे ने खींच लिया।
इस बच्चे को देख सीएम योगी आदित्यनाथ की चेहरे पर भी बड़ी मुस्कान आने के साथ ही उनकी आंखें भी चमक उठी। यह बच्चा सीएम योगी के बालस्वरूप में पहुंचा था। जिसके मंच पर पहुंचते ही जोर-जोर से योगी-योगी के नारे लोग लगाने लगे।
मंच पर बैठे सभी नेता भी सीएम योगी के बालस्वरूप को देख उत्साहित हो गए। कुछ नेतओं ने बच्चे को गोद में उठा लिया। वहीं सीएम योगी भी बच्चे से कानों में गुफ्तगू करने लगे।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीनगर गढ़वाल के बाद चुनाव प्रचार को धार देने रुड़की पहुंचे। राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल में उन्होंने जनसभा की।
इससे पहले श्रीनगर गढ़वाल में हुई चुनावी जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि आज मुझे अपनी जन्म भूमि की लोकसभा सीट पर संवाद करना का मौका मिला है।
सीएम योगी ने कहा कि यहां का संवाद मेरे लिए आत्म साक्षात्कार होता है। यहां के कण-कण में शंकर का वास है। जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि माफिया व उपद्रवियों को इस लायक नही छोडूंगा की वह उत्तराखंड में घुसे। सीएम योगी ने कहा कि एक विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने वाला संकल्प पत्र भाजपा ने जारी किया है।
#WATCH | Lok Sabha Elections 2024 | Uttarakhand: A young boy dressed like Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath meets him in Roorkee.
The CM addressed a public rally here. pic.twitter.com/DXTwRJhm52
— ANI (@ANI) April 14, 2024
















