BREAKING

Uncategorised

चाकू मारकर हत्या करने वाला फरार आरोपी चढा पुलिस के हत्थे

रायपुर। थाना खरोरा अंतर्गत ग्राम बेलदार सिवनी में दिनाँक 25/12/2020 को पुष्कर सिंह राजपूत द्वारा इसराइल कुरैशी नामक युवक की चाकू मार कर हत्या पश्चात फरार हो गया था। अपराध क्रमांक 436/2020 धारा 302 भादवी पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में आज फरार आरोपी पुष्कर सिंह राजपूत उर्फ सोनू पिता मोहन सिंह आयु 24 वर्ष निवासी बेलदार सिवनी को पकड़ा गया। मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू व खून सना कपड़ा बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

Related Posts