BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

चर्चा में डिसीजन, इंफोर्मेंशन और डिस्कशन प्रभावी हो तो हर समस्या का उचित हल निकलता है: आईजी अमरेश मिश्रा

रायपुर। आज दिनांक 06.09.2024 को मेडिकल कॉलेज रायपुर स्थित ऑडिटोरियम में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. संतोष सिंह द्वारा ओरिएंटेशन सेशन कार्यक्रम में रायपुर पुलिस के अधिकारियों को संबोधित किया गया।

जिसमें रायपुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, ग्रामीण, पश्चिम, यातायात, आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू तथा समस्त नगर/उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी एवं थानों में पदस्थ उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक सहित लगभग 450 पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा तमाम पुलिसिंग के कार्यों में कठिनाइयों के बावजूद अच्छी नियत से किया जाय और दृढ़ निश्चय हो तो सारे कार्य अच्छे से संपादित होंगे। उच्च अधिकारियों को सतत प्रभावी सुपरविजन करना चाहिए। डिसीजन, इंफोर्मेंशन और डिस्कशन (डीआईडी) प्रभावी हो उससे हर समस्या का उचित हल निकलता है।

एसएसपी द्वारा रायपुर पुलिस द्वारा टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अपराधों एवं अवैध कार्यो पर लगाम लगाने कहा गया। आम जन के लिए अच्छी संवेदनशील पुलिस और बदमाशों पर सख्त पुलिसिंग का संदेश दिया।

आज ओरिएंटेशन सत्र में पुलिसकर्मियों से संवाद का कार्यक्रम था जिसमे विभिन्न विषयों पर खुलकर चर्चा हुई । विशेष फोकस में नशे के पदार्थो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने, थानों में लंबित अपराधों का गुणात्मक निकाल, महिला/बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने, किसी घटना की सूचना पर त्वरित रिस्पांस, सोशल मीडिया का प्रयोग आदि विषयों पर भी चर्चा हुई।

संबोधन के दौरान पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचना एवं पुलिस कार्यवाहियों के दौरान आने वाली परेशानियों व कठिनाईयों के संबंध में विवेचकों से विस्तृत चर्चा करते हुए उनके निराकरण के संबंध में भी अनेक महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये।

इस दौरान पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्पादन करने के साथ-साथ समय का मैनेजमेंट के संबंध में भी चर्चा किया गया एवं उनका मनोबल बढ़ाया गया।

Related Posts