चरोदा। पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक 16.10.22 को चौकी प्रभारी चरोदा महेन्द्र प्रसाद तथा चौकी स्टाफ द्वारा जी. केबिन बस्ती बीएमवाय चरोदा के महिला एवम बच्चो को महिलाओ एवम बच्चो के प्रति अपराध से संबंधित कानून एवं साइबर अपराध एवं पॉक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी दिया गया।
साथ ही सामाजिक बुराईया नशे से दूर रहना अपने छोटे बच्चो को जागरुक करना अनजान व्यक्ति से सहायता न लेना सतर्क रहना feccbook सोशल मीडिया में अनजान व्यक्ति से दूर रहना मोहले में आए अनजान व्यक्ति के संबंध में पुलिस को तत्काल सुचना देना जागरूक किया गया तथा बच्चो को गुड टच बैड टच के संबंध में जानकारी दिया गया तथा पाम्पलेट वितरित किया गया।














