भिलाई 3। दिनांक 15/06/22 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि प्रगति नगर जोन 1 चरोदा का रहने वाला पुराना बदमाश बी. साई राव नाना किराना दुकान जोन 1 बी एम वाई चरोदा चौक के पास में अपने हाथ में एक लोहे का खुला धारदार तलवार लेकर लहराते हुए मोहल्ले वाशियो एवम आने जाने वाले लोगो को भयभीत कर रहा है।
जिससे लोगो की काफी भीड़ एकत्रित हो गया था लोगो में काफी गुस्सा उत्पन हो गया था। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार तलवार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 52/22 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना पर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर। सीजेएम न्यायालय दुर्ग पेश कर जुडिश्यल रिमांड प्राप्त कर केन्द्रीय जेल दुर्ग दाखिल किया गया।














