रायपुर – 24 मई, 2021/पीआर/आर/57: उड़ीसा एवं बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात ‘‘यास‘‘(YAAS) की चेतावनी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा की दृष्टि से दक्षिण पूर्व रेलवे से संबंधित कई गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियो को चक्रवात ‘‘यास‘‘ तूफान के कारण रद्द किया गया है। विवरण इस प्रकार हैः-
रद्द होने वाली गाडियाँ –
01. दिनांक 27 मई 2021 को हावड़ा से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली 02810 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल रद्द रहेगी।
02. दिनांक 25 मई 2021 को सीएसएमटी से हावड़ा के लिए छूटने वाली 02809 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल रद्द रहेगी।
03. दिनांक 27 मई 2021 को हावड़ा से एलटीटी के लिए छूटने वाली 02102 हावड़ा-एलटीटी स्पेशल रद्द रहेगी।
04. दिनांक 25 मई 2021 को एलटीटी से हावड़ा के लिए छूटने वाली 02101 एलटीटी-हावड़ा स्पेशल रद्द रहेगी।














