मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान हामून को लेकर अपडेट जारी किया है. अगले 24 घंटे त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश की संभावना है…
नईदिल्ली (ए)। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है. इतना ही नहीं सुबह-सुबह धुंध की चादर भी देखने को मिल रही है. वहीं चक्रवाती तूफान के चलते केरल में अगले चार दिनों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इतना ही नहीं यहां आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की आशंका भी जताई गई है. इसके अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम को लेकर बताया कि बुधवार (25 अक्टूबर) को यहां हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रह सकती है. राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फिलहाल दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है. अगले पांच दिनों दिल्ली में कोहरा बढ़ने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा लखनऊ में भी अगले पांच दिनों कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
अगर एक्यूआई शून्य से 50 के बीच हो तो इसका मतलब एयर क्वालिटी अच्छी है, वहीं अगर 50 से 100 के बीच हो तो हम इसे संतोषजनक कह सकते हैं. इसके अलावा 101 से 200 के बीच मध्यम और 201 से 300 के बीच खराब श्रेणी में आता है. 301 से 400 के बीच स्थिति खराब मानी जाती है तो 401 से 500 के बीच एयर क्वालिटी का स्तर गंभीर माना जाता है।
आज कहां-कहां होगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी बुधवार 25 अक्टूबर को यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार में बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश का अनुमान है. आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए हैं और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं चक्रवाती तूफान तेज की बात करें तो आईएमडी ने बताया है कि चक्रवाती तूफान के 25 अक्टूबर की शाम के आसपास खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है।
चक्रवाती तूफान हामून हुआ मजबूत: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान हामून मजबूत हो रहा है. इसके चलते मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है. इतना ही नहीं मौसम विभाग ने जनता से तूफान के बारे में अपडेट रहने और आधिकारिक सलाह का पालन करने को कहा है.मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा चक्रवाती तूफान हामून पिछले 6 घंटों में 23 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पूर्वोत्तर की ओर बढ़ गया. इसकी तीव्रता कई घंटे बरकरार रहने की संभावना है. इसके बाद यह उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होगा।
25 अक्टूबर को बांग्लादेश पहुंचेगा हामून मौसम विभाग ने कहा कि इसके 25 अक्टूबर की शाम खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है. इस दौरान यहां लैंडफॉल हो सकता है. चक्रवाती तूफान की गति 65 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 85 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।
केरल और तमिलनाडु में बारिश वहीं, चक्रवाती तूफान हामून के कारण केरल और तमिलनाडु में पिछले तेज बारिश देखने को मिली है. यहां 24 घंटे से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा कि साइक्लोन मंगलवार (24 अक्टूबर) को तीव्र हो गया था. अगले कुछ घंटों तक तीव्रता बनाए रखेगा और फिर बांग्लादेश में हिट करेगा।
नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल असम के दक्षिणी भाग, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में अगले 24 घंटे तेज बारिश देखने को मिलेगी।
यमन तट को पार कर गया तेज तूफान इस बीच अरब सागर में उठा चक्रवात ‘तेज’ यमन और ओमान के तट पर पहुंच गया है. मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक चक्रवाती तूफान तेज यमन तट को पार कर गया और कमजोर हो गया।
Alert: Cyclone 'Hamoon' Strengthens, Coastal Areas on High Alert Stay safe! Cyclone 'Hamoon' is getting stronger. Follow official advisories for updates and precautions. pic.twitter.com/jV4aDhbvRk
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 24, 2023















