BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत ने रचा इतिहास: भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना, पूरा देश जश्न में डूबा, पीएम मोदी ने दी बधाई

इसरो ने ट्वीट किया कि चंद्रयान-3 मिशन अपनी मंजिल पर पहुंच गया है. चंद्रयान-3 सफल रहा. चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश को बधाई…

चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही इतिहास रच देगा. ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा…

चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है जिसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है. चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगेंगे. चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया गया था…

इसरो ने आज चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है, इस उपलब्धि के साथ ही पूरा देश इसरो को बधाई दे रहा है, सोशल मीडिया पर तो मानो बधाई संदेशों की बाढ़ ही गई है, हर भारतीय चंद्रयान-3 की सफलता पर गर्व अनुभव कर रहा है, पीएम मोदी ने दी बधाई और कहा कि ये पल विकसित भारत के शंखनाद का है, साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया, भारत अब चंद्रमा पर है…

 

Related Posts