BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

चंडी मंदिर से चोरी गए सोने के मुकुट एवं हार की बरामदगी पर मंदिर समिति ने एसपी सूरज सिंह का आत्मीय सम्मान कर जताया आभार

चंडी मंदिर से चोरी गए सोने के मुकुट एवं हार की बरामदगी पर मंदिर समिति ने किया एसपी का आत्मीय सम्मान और जताया आभार…एसपी धमतरी सपरिवार पूजन हेतु पहुंचे थे चंडी माता मंदिर परिसर…परिसर में प्रथम श्रावण सोमवार पर भुलेश्वर महादेव मंदिर में भी किया अभिषेक, नागरिकों से किया आत्मीय संवाद…

 

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने सपत्निक कुरूद नगर स्थित प्रसिद्ध मां चंडी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता रानी का विधिवत पूजन-अर्चन कर जिलेवासियों की सुख-शांति, उन्नति और समृद्धि की कामना की।

गौरतलब है कि हाल ही में मां चंडी मंदिर से चोरी हुए सोने की मुकुट,हार एवं सोने चाँदी के श्रृंगार सहित कीमती सामग्रियों की बरामदगी धमतरी पुलिस द्वारा की गई थी। इस सफल कार्यवाही के प्रति आभार स्वरूप मंदिर समिति द्वारा एसपी. धमतरी का सम्मान किया गया।

पूजन उपरांत पुलिस अधीक्षक प्रथम श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर भुलेश्वर महादेव मंदिर भी पहुंचे, जहाँ उन्होंने सपत्निक भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना में भाग लिया।

इस दौरान नगरवासियों एवं पत्रकारों से संक्षिप्त चर्चा में एसपी ने कहा कि “मां चंडी मंदिर की भव्यता, ऐतिहासिकता और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा अत्यंत प्रेरणादायक है। ऐसी पवित्र स्थलों से जनविश्वास जुड़ा होता है, जिसे बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने नगर के वरिष्ठजनों से मंदिर के ऐतिहासिक महत्व एवं इसकी परंपराओं पर भी आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, एसडीओपी रागिनी मिश्रा, तहसीलदार दुर्गा साहू, वरिष्ठ नागरिक मोहन चंद्राकर, चंद्रशेखर चंद्राकर, प्रेस क्लब अध्यक्ष मूलचंद सिंह एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी सहित नगर के नागरिकगण उपस्थित थे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान एसपी सूरज सिंह परिहार का नगरवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें साल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Posts